नागपुर, लूडो किंग, ऑनलाइन जुआ, (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो) 
नागपुर

नागपुर में लूडो किंग बना जुए का अड्डा, यशोधरानगर पुलिस का बड़ा एक्शन; 7 आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Ludo King: नागपुर के यशोधरानगर में मोबाइल पर लूडो किंग खेलकर हार-जीत की बाजी लगाने वाले 7 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। नकदी और 7 मोबाइल समेत 52,390 रुपये का माल जब्त किया गया।

अंकिता पटेल

Nagpur Mobile Gambling Bust: नागपुर जिले में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में जुआ खेलने का मामला सामने आया है। यशोधरानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल पर 'लूडो किंग' गेम के जरिए हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, सात मोबाइल फोन सहित 52,390 रुपये का माल जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में ऑनलाइन सट्टे और जुए के अवैध नेटवर्क को लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे सूचना मिली थी कि वनदेवीनगर चौक पर सड़क किनारे कुछ लोग मोबाइल फोन के जरिए लूडो किंग गेम पर पैसों की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही यशोधरानगर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया।

ऑनलाइन लूडो पर सट्टा, 7 जुआरी गिरफ्तार; मोबाइल और नकदी जब्त

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल कलाम अब्दुल करीम, शेख अकरम शेख उस्मान (दोनों संजीवनी क्वार्टर निवासी), शेख अशफाक शेख गफूर (बंदे नवाज नगर), शेख मोहसीन शेख ख्वाजा, शेख अयूब गफ्फार कुरैशी (दोनों शिवनगर, माजरी), मोहम्मद शाहिद आलम इश्तियाक मोहम्मद (योगी अरविंद नगर) तथा करीम शहा सलाम शहा (वनदेवीनगर झोपड़पट्टी) के रूप में हुई है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से जुए में इस्तेमाल किए जा रहे सात मोबाइल फोन, नकद राशि और अन्य सामग्री जब्त की। जब्त किए गए माल की कुल कीमत 52,390 रुपये बताई गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लूडो सट्टे के पीछे बड़े नेटवर्क की जांच

प्राथमिक जांच में पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी केवल आपस में ही बाजी लगाकर खेल रहे थे या इसके पीछे किसी बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का नेटवर्क सक्रिय है। जब्त मोबाइल फोन की डिजिटल जांच की जा रही है, ताकि लेनदेन, ऑनलाइन भुगतान और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल सके।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर किसी भी प्रकार की हार-जीत की बाजी लगाना कानूनन अपराध है। यदि कहीं इस तरह की गतिविधियां चल रही हों तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। यशोधरानगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ आगे भी विशेष अभियान जारी रहेगा।

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद