(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
नागपुर

जुए की महफिल में घुसी पुलिस! नागपुर के खापरखेड़ा में 3 अड्डों पर छापेमारी, लाख का सामान जब्त

Nagpur News In Hindi: नागपुर के खापरखेड़ा थाना क्षेत्र में 3 जगहों पर जुए पर पुलिस की छापेमारी। दहेगांव रंगारी में 3 आरोपी गिरफ्तार, कुल 6.93 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।

आकाश मसने

Nagpur Khaparkheda Gambling Raid: नागपुर जिले के खापरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 3 स्थानों पर चल रहे जुआ पर छापा मारा। पहली कार्रवाई शुक्रवार की रात दहेगांव रंगारी के दर्शनवाड़ी लॉन में की गई। पुलिस ने परिसर में रहने वाले आशीष नत्थू कासमगोतरे (47), अलंकार भास्कर कावले (26) और सचिदानंद रघुनाथ ढबले (36) को ताश के पत्तों पर बाजी लगाते दबोचा। अन्य जुआरी भागने में कामयाब हो गए।

पुलिस ने दाव पर लगे 18,000 रुपये नकद, 3 मोबाइल, 6 दोपहिया वाहन और 1 चार पहिया वाहन सहित 6.93 लाख रुपये का माल जब्त किया। क्राइम ब्रांच यूनिट 5 की टीम ने गोपनीय जानकारी के आधार पर गुमथला परिसर में छापेमारी की।

यहां ओमनगर कोराड़ी निवासी सुंदरलाल मसराम विखे (43), मुकेश ढोबले (30), बेलवाड़ा निवासी अर्जुन रघुनाथ झुंबले (32), पवन राधेश्याम शर्मा (41), राहुल रत्नाकर जगताप (38), प्रकाश आनंदराव नागले (48), मोहित नवलकिशोर चांडक (32), और झिंगाबाई टाकली निवासी शुभम दीपक मिश्रा (30) को दबोचा गया। यहां भी कुछ जुआरी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने 17 दोपहिया, नकद और मोबाइल सहित 10 लाख रुपये का माल जब्त किया।

तीसरी कार्रवाई शनिवार की रात चनकापुर के शिवनगर में की गई। खुली जगह पर जुआ खेल रहे ओमकार नत्थू चौरागड़े (52), जयकुमार गजानन बानेवार (26), राजेश रामलखन सूर्यवंशी (40) और सोनू नंदलाल सिंह (36) को दबोचा गया। उनसे नकद 10,040 रुपये, 3 मोबाइल और 3 दोपहिया वाहन सहित 2।98 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।

वाड़ी में भी पुलिस की छापेमारी

नागपुर की वाड़ी पुलिस ने भी शनिवार की रात दत्तवाड़ी परिसर में छापेमारी करके 10 जुआरियों को दबोचा। पुलिस को खबर मिली थी कि मारोतीनगर में बड़ी संख्या में जुआरी जमा होकर ताश के पत्तों पर बाजी लगा रहे हैं। खबर के आधार पर पुलिस ने छापा मारा।

विजय वसंतराव घाड़गे (45), किशोर भाउराव चरपे (48), कमलेश भोजराज शरणागत (25), नरेंद्र वामनराव झिंगरे (55), शुभम चंद्रकांत नेवलकर (30), एकनाथ रामदास डहाके (44), लकी हीरामन पिसे (26), मनोज सपोवन पारल (49), दिलीप मारोतीराव गुंडेकर (50) और हरी महादेव चवरे (52) को जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों से दाव पर लगे 34,450 रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन और ताश के पत्ते सहित 1.14 लाख रुपये का माल जब्त किया।

हुड़केश्वर में 50 जुआरी धराए

पोला पर कोई गड़बड़ी न हो इसीलिए हुड़केश्वर पुलिस शुक्रवार रात से ही सक्रिय हो गई थी। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने अलग-अलग 5 स्थानों पर छापेमारी करके 50 जुआरियों को दबोचा। नरसाला के इंद्रनगर में 5, सुभेदार लेआउट में 8 और हुड़केश्वर ग्राम पंचायत कार्यालय के समीप 14 जुआरियों को दबोचा गया।

सर्वश्रीनगर में पुलिस ने 2 जगहों पर छापेमारी की। एक स्थान पर 8 और दूसरे स्थान पर 15 जुआरी बाजी लगाते मिले। कुल 50 जुआरियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने 29 मोटरसाइकिल, नकद और 10 मोबाइल सहित 19.94 लाख रुपये का माल जब्त किया। इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर भेदोड़कर और उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन