जब्त गांजा व गिरफ्तार आरोपी (फोटो नवभारत) 
नागपुर

भाजपा नेता के कहने पर ओडिशा से लाया था गांजा, 33 किलाे माल जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

Nagpur News: नागपुर ग्रामीण पुलिस और काटोल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में किराए के कमरे से 33.6 किलो गांजा जब्त किया। इस मामले में 6 पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार किया है।

आकाश मसने

Nagpur Ganja Seized: नागपुर ग्रामीण पुलिस के मादक पदार्थ विरोधी पथक और काटोल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए काटोल शहर में संचालित हो रहे गांजा तस्करी के जाल का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने किराए के कमरे से 33.600 किलो गांजा बरामद किया, जबकि तस्करी में शामिल कुछ युवकों की भूमिका उजागर हुई है।

ओडिशा से पिकअप वाहन में मंगवाया गया यह माल जब्त कर पुलिस ने 6।72,000 रुपये का माल कब्जे में लिया है। मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को नागपुर ग्रामीण पुलिस के मादक पदार्थ विरोधी टीम पेट्रोलिंग कर रहा था। तभी पथक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि समीर राऊत नामक युवक ने काटोल शहर के चांडक लेआउट, वार्ड क्रमांक 7, गणेश मंदिर के समीप स्थित रमेशराव गजभिये के किराए के कमरे में बड़ी मात्रा में गांजा संग्रहित कर रखा है।

पुलिस ने की छापामार कार्रवाई

सूचना के आधार पर मादक पदार्थ विरोधी टीम व काटोल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापा मारा। घटनास्थल पर आरोपी दातेवाड़ी, नरखेड़ निवासी समीर विजयराव राऊत (24) पुलिस के हाथ लगा। पूछताछ में उसने बताया कि उसने कमरा नारियल के व्यापार के लिए किराए पर लिया था। तलाशी के दौरान वहां दो अन्य युवक डोर्ली निवासी भांडवलकर, काटोल निवासी सचिन भागवत झोड (22) और दातेवाड़ी, नरखेड़ निवासी छगन प्रितम चरपे (23) भी मिले। कमरे की तलाशी में पुलिस को गांजा सदृश पदार्थ बरामद हुआ।

भाजपा नेता के कहने पर लाया गांजा

पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि आरोपी समीर राऊत तथा डोर्ली निवासी भाजपा नेता वैभव दिलीपराव काले के कहने पर तथा उनके पैसों से छगन चरपे, सचिन झोड, सूरज बाबराव सुपटकर और विशाल देविदास शेभेंकर ने ओडिशा के बालांगीर क्षेत्र से गांजा लाया था।

इसके लिए उन्होंने महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक एमएच 40/ डीसी 0093 का उपयोग किया। पंचनामा के दौरान पुलिस ने 33.600 किलो गांजा जिसकी कीमत लगभग 6,72,000 रुपये, 3 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन समेत कुल 17,17,000 रुपये का माल जब्त किया।

सभी आरोपियों के खिलाफ काटोल थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 (क), 20(ब) (ii)(क), 22, 29 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। काटोल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन