नागपुर में हत्या (डिजाइन फोटो) 
नागपुर

नागपुर रोड रेज: साइड मांगने पर दी गालियां, टोका तो उतार दिया मौत के घाट; कामठी में सनसनीखेज वारदात

Nagpur Crime News: नागपुर के कामठी में रोड रेज। साइड मांगने के लिए हॉर्न बजाने पर विवाद, लोहे के कड़े से हमला कर युवक की हत्या। आरोपी अक्षय गेडाम गिरफ्तार।

प्रिया जैस

Kamptee Murder Case: नागपुर के कामठी परिसर में मामूली विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। साइड मांगने के लिए हॉर्न बजाने पर एक युवक सनक गया। उसने कार में सवार 2 युवकों से विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने एक युवक को लोहे के कड़े से 2 घूसे मार दिए। जख्मी युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मच गई।

मृतक बजरंगपार, कामठी निवासी रवि शिवकुमार अंगुथलेवार (30) बताया गया। पुलिस ने आरोपी युवक न्यू खलासी लाइन, कामठी निवासी अक्षय धनराज गेडाम (30) को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को रवि कामठी में ही रहने वाले अपने दोस्त मोहनीश सुनैन आंबटवार (25) के साथ होली मनाने गया था।

जानें पूरा मामला

अन्य दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के बाद दोपहर 3 बजे दोनों मोहनीश की कार क्र. एम.एच.40-बी.ई.4642 से रवि के घर जा रहे थे। न्यू खलासी लाइन परिसर में अक्षय अपनी भाभी के साथ पैदल जा रहा था। दोनों सड़क के बीच से चल रहे थे। इसीलिए मोहनीश ने साइड मांगने के लिए हॉर्न बजाया। तभी अक्षय ने उसे 'चल निकल यहां से' कहा।

रवि ने उसे सड़क के बीच से चलने के लिए टोका तो वह गाली-गलौज करने लगा। रवि कार से नीचे उतरा और उसे गाली-गलौज न करने की सलाह दी। इसी दौरान अक्षय ने उसका गला पकड़ लिया। लोहे के कड़े से उसके मस्तक पर 2 बार घूसा मार दिया। मोहनीश ने कार से उतरकर बीच-बचाव का प्रयास किया तो अक्षय उसे भी मारने लगा।

इसी दौरान रवि बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। परिसर के नागरिक बीच-बचाव करने आगे आए। तत्काल रवि को उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मेयो अस्पताल ले जाने को कहा। वहां पहुंचने से पहले ही रवि की मौत हो गई।

नागपुर पुलिस ने पहले आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था। सिर पर चोट लगने के कारण मौत होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने बुधवार को अक्षय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस घटना से रवि के परिजन गहरे सदमे में हैं।

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर