नागपुर के कपड़ा दुकान में लगी आग (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर के कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक, 7 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू

Nagpur Fire News: नागपुर के जागनाथ बुधवारी में साईं गारमेंट्स दुकान में सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लगी। दमकल की 9 गाड़ियों ने 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

आकाश मसने

Nagpur Garments Shop Fire News: नागपुर के जागनाथ बुधवारी इलाके में मंगलवार का एक गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 7 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने तक पूरी दुकान जलकर खाक हो गई थी। सौभाग्य से सुबह के वक्त घटना होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार जागनाथ बुधवारी क्षेत्र में भारत माता चौक के पास राजेश भीमनदास ढोमाणी और संदीप भीमनदास ढोमाणी की साईं गारमेंट्स नामक दुकान है। सुबह करीब 5.50 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। कपड़ों की वजह से आग तेजी से फैली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों ने तुरंत ढोमाणी बंधुओं के साथ दमकल विभाग को सूचना दी।

9 फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

सूचना मिलने पर गंजीपेठ फायर स्टेशन से दमकल विभाग के जवान मौके पर पहुंचे। भीषण आग को देखते हुए लकड़गंज, सुगतनगर, वाठोड़ा, कॉटन मार्केट, सिविल लाइंस, सक्करदरा, नरेंद्रनगर और कलमना फायर स्टेशन से कुल 9 फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचे। दुकान में कपड़ों की भरमार होने के कारण आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 7 घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग बुझने तक दुकान का लगभग सारा सामान जलकर खाक हो गया था। आग में जलकर कपड़े, एसी, कूलर, एलईडी, पंखा, प्रिंटर, सीसीटीवी, कम्प्यूटर आदि सामान खाक हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया। गनीमत रही कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान