Nagpur Plantation Campaign Launch: नागपुर शहर में पर्यावरण संरक्षण के साथ नागपुर को हरित आच्छादन से संपन्न करने के लिए चलाए जा रहे पौधारोपण महाअभियान का शुभारंभ राज्य के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के हाथों किया गया।
लोक भवन परिसर में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के साथ-साथ इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गडकरी, राज्य मंत्री डॉ. भोयर, महापौर ठाकरे, राज्यसभा सांसद इवनाते, विधायक मते, दटके, उपमहापौर हाथीबेड, स्थायी समिति सभापति वखरे, सत्तापक्ष नेता बोरकर, नासुप्र सभापति मीणा, मनपा आयुक्त ईटनकर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राव, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महामुनी, पूर्व महापौर तिवारी, मॉइल के सीएमडी सुरेश, वेकोलि के सीएमडी हपांडे, ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. वटे ने पौधारोपण किया। इस अभियान के तहत लोक भवन परिसर में 10,000 पौधे लगाए जाएंगे।
मनपा, एनआईटी, जिला प्रशासन, जिला परिषद, वन विभाग और ग्रीन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नागपुर शहर और जिले में 1 अगस्त से 30 अगस्त के बीच चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत शहर में 5 लाख और जिले में 5 लाख यानी कुल 10 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
पौधारोपण के लिए वन विभाग द्वारा 5 लाख पौधे दिए जाएंगे। वहीं रायसोनी समूह की ओर से 1 लाख पौधे दिए जाएंगे, पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. चिंचमालतपुरे की ओर से 50 हजार पौधे तथा मॉइल और वेकोलि का आर्थिक सहयोग मिलेगा।
पर्यावरण संरक्षण का ठोस संदेश देते हुए और हरित नागपुर के निर्माण के लिए राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने 1000 पौधे लगाने का अभियान शुरू किया है। अभियान की शुरुआत शनिवार को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जिष्णु देव वर्मा द्वारा पौधारोपण करके की गई। इस अवसर पर कगडकरी ने भी पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक से आगे आने की अपील की।
यह भी पढ़ें:-खुद का जनरेटर, खुद का डीजल फिर भी महावितरण को दो टैक्स! नागपुर में होटल संचालकों का फूटा गुस्सा
लोक भवन परिसर में वट (बरगद), गूलर, पीयल, बैल, इमली, नीम, कदंब, खिरणी, बकुल, कवठ, आंवला, महुआ, जामुन, आम, चीकू, अंजीर, अमलतास, बेर, सेमल (काटसावर), करंज, पलाश, जारुल, आपटा, महारुख, शिरीष, शीशम, अंजन और अर्जुन जैसे पेड़ लगाए जाएंगे।