नागपुर में ईवी चार्जिंग स्टेशन (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर में महावितरण ने शुरू किए 307 चार्जिंग स्टेशन; 'PowerUp EV' ऐप से खोजें नजदीकी चार्जिंग पॉइंट

Nagpur EV Charging Station List: नागपुर में महावितरण ने बिछाया 307 ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों का जाल। 49,000 ई-वाहन सड़कों पर। जानें आपके जोन में कितने स्टेशन हैं और 'PowerUp EV' ऐप के फायदे।

प्रिया जैस

Nagpur EV Charging: लोगों में ई-व्हीकल की ओर बढ़ते रूझान को देखते हुए महावितरण ने शहर सहित जिले के विविध भागों में ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने में तेजी लाई है। अब तक जिले भर में 307 चार्जिंग स्टेशन का जाल बिछाया जा चुका है। महावितरण के उपमुख्य जनसंपर्क अधिकारी योगेश विटणकर ने बताया कि जिले में लगभग 49,000 से अधिक ई-व्हीकल दौड़ रहे हैं और इनकी संख्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है।

लोगों की सुविधा के लिए महावितरण तेजी से चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रहा है। अधिक सुविधा होने से नागरिक ई-व्हीकल की ओर आकर्षित होंगे और साथ ही बढ़ते प्रदूषण पर भी नियंत्रण लगाने में मदद होगी। घर पर चार्जिंग संभव होने के बावजूद यात्रा के दौरान या आपात स्थिति में फास्ट चार्जिंग की आवश्यकता होती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए जिले के हर हिस्से में चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध कराए गए हैं।

नोडल एजेंसी की जिम्मेदारी

राज्य सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत महावितरण को ‘नोडल एजेंसी’ की जिम्मेदारी सौंपी है। नागपुर सहित राज्य के 6 प्रमुख शहरों में प्रदूषण कम करने के लिए ई-वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इसके तहत महावितरण द्वारा चार्जिंग स्टेशनों के लिए प्राथमिकता से बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। केवल स्वयं के स्टेशन स्थापित करने के अलावा निजी उद्यमियों को भी इस क्षेत्र में आगे आने के लिए तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

  • 307 कुल चार्जिंग स्टेशन बनाये
  • 242 शहर विविध जोन में
  • 65 जिले के ग्रामीण भागों में
  • 49,000 ई-व्हीकल दौड़ रहे सड़कों पर

इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए महावितरण ने प्रक्रिया को बेहद सरल बना दिया है। एक अलग वेबसाइट के माध्यम से आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। निजी कंपनियां, पेट्रोलियम कंपनियां, हाउसिंग सोसाइटी और व्यक्तिगत उपभोक्ता भी इसका लाभ ले सकते हैं। महावितरण की ओर से इस हेतु सभी आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

एप से खोजें समीप का स्टेशन

वाहन चालकों को अब नजदीकी चार्जिंग स्टेशन खोजने के लिए भटकने की जरूरत नहीं है। महावितरण के ‘PowerUp EV’ मोबाइल एप के जरिए चालक नक्शे पर अपने आसपास के स्टेशन खोज सकते हैं। स्लॉट बुक कर सकते हैं और आसानी से चार्जिंग कर सकते हैं।

जोन-वार चार्जिंग स्टेशन

जोन चार्जिंग स्टेशन
महल 84
कांग्रेसनगर 66
सिविल लाइंस 45
बूटीबोरी 40
गांधीबाग 17

ग्रामीण मंडल

क्षेत्र चार्जिंग स्टेशन
मौदा 26
सावनेर 16
काटोल 7
उमरेड 6

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान