Nagpur Murder Case: वाठोड़ा थाना क्षेत्र (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur Crime: बेटी की छाती में चाकू घोंपकर हत्या, शराबी पिता बना हैवान, इलाके में सनसनी

Drunk Father Kills Daughter: नागपुर के वाठोड़ा इलाके में शराबी पिता ने 8 वर्षीय बेटी की छाती में चाकू घोंपकर हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आंचल लोखंडे

Nagpur Murder Case: वाठोड़ा थाना क्षेत्र के सरोदेनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शराबी पिता ने अपनी ही 8 वर्षीय बेटी की छाती में चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृत बच्ची की पहचान धनश्री शेंदरे के रूप में हुई है। आरोपी पिता शेखर कृष्णराव शेंदरे (46) मजदूरी करता है। करीब 10 वर्ष पहले शेखर का विवाह शुभांगी से हुआ था, लेकिन शादी के बाद से ही उसे शराब की लत लग गई थी। वह अपनी पूरी मजदूरी शराब में उड़ा देता था, जिसके चलते घर में आए दिन कलह होती थी।

पति-पत्नी के बीच विवाद

जब धनश्री मात्र दो वर्ष की थी, तब उसकी मां शुभांगी पति की शराबखोरी और प्रताड़ना से तंग आकर घर छोड़कर चली गई थी। वह अपनी बेटी को भी साथ ले जाना चाहती थी, लेकिन शेखर ने इसका विरोध किया था। इसके बाद धनश्री अपनी दादी कुसुम शेंदरे (71) की देखरेख में रहने लगी। शेखर की आदतों में कोई सुधार नहीं आया। वह रोजाना शराब के नशे में रहता था। इसी बीच शुभांगी लगातार अपनी बेटी की कस्टडी पाने की कोशिश कर रही थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा था। बताया गया है कि शेखर ने कई बार कहा था कि “वह बच्ची को मार देगा, लेकिन उसे मां के सुपुर्द नहीं करेगा।”

आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया

मंगलवार की रात परिवार ने साथ भोजन किया और सो गया। बुधवार तड़के करीब 5.45 बजे दादी कुसुम को धनश्री के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि शेखर हाथ में चाकू लिए खड़ा है और धनश्री की छाती पर गहरा घाव था। घबराकर कुसुम ने अपने छोटे बेटे उमेश को जगाया और तत्काल बच्ची को वाठोड़ा थाने ले जाया गया।

पुलिस धनश्री को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दादी कुसुम की शिकायत पर पुलिस ने शेखर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल का पंचनामा कर चाकू जब्त किया गया। न्यायालय ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

वाठोड़ा थाना प्रभारी हरीश बोराड़े ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला बच्ची की कस्टडी से जुड़े विवाद का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि कोई पिता अपनी ही बेटी की हत्या कर दे, यह गंभीर मानसिक विकृति को दर्शाता है और शराब की लत ने आरोपी की सोच को पूरी तरह विकृत कर दिया था।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी