नागपुर मनपा, पार्षद मानधन वृद्धि,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

महंगाई का हवाला, मानधन बढ़ाने की मांग, नागपुर मनपा में पार्षदों का प्रस्ताव; सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

Nagpur Municipal Corporation: नागपुर मनपा में पार्षदों के मानधन बढ़ाने का प्रस्ताव। महंगाई का हवाला देते हुए बढ़ोतरी की मांग, महापौर ने प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने के निर्देश दिए।

अंकिता पटेल

Nagpur Corporator Honorarium Hike: नागपुर शहर में बढ़ती महंगाई और बढ़ते खर्चों का हवाला देते हुए मनपा में पार्षदों के मानधन में भारी वृद्धि करने का एक अहम प्रस्ताव मुस्लिम लीग के वरिष्ठ पार्षद असलम खान की ओर से पेश किया गया। बुधवार को हुई सर्वसाधारण सभा में महापौर के समक्ष यह महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इसके बाद महापौर नीता ठाकरे ने नियमों के अनुसार उचित कार्यवाही के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने के निर्देश प्रशासन को दिए।..

महंगाई का दिया हवाला

प्रस्ताव में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वर्तमान स्थिति में सदस्यों (नगरसेवकों) को मात्र 20,000 रुपये का मानदेय मिल रहा है। आज के समय की भीषण महंगाई और जनप्रतिनिधियों के रूप में होने वाले अन्य दैनिक व सार्वजनिक खर्ची को देखते हुए 20,000 रुपये की वह राशि काफी अपर्याप्त साबित हो रही है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सभा में यह प्रस्ताव रखा गया कि सदस्यों के इस मानधन को बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया जाए।

पेंशन देने की भी उठी मांग

मानधन में 5 गुना वृद्धि के प्रस्ताव के साथ-साथ नगरसेवकों के भविष्य की सुरक्षा के लिए भी एक बढ़ी मांग रखी गई। प्रस्ताव के अंतर्गत पेश किए गए एक विशेष नोट में यह भी उल्लेख किया गया कि नगरसेवकों को उनके कार्यकाल के बाद पेंशन की सुविधा भी दी जानी चाहिए। जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी गई इस बड़ी मांग से स्थानीय राजनीति में हलचल तेज होने की संभावना है।

यदि यह प्रस्ताव पास होता है, तो इससे नागपुर मनपा के खजाने पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा, अब सबकी निगाहे इस बात पर टिकी है कि सर्वसाधारण सभा में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है या नहीं।

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला