कांग्रेस का घोषणापत्र (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

30,000 लीटर मुफ्त पानी और टैक्स माफी, मनपा चुनाव में 'मिशन 100' के साथ उतरी कांग्रेस, किए कई वादे

NMC Elections: कांग्रेस ने अपना 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया है। 30 हजार लीटर मुफ्त पानी से लेकर संपत्ति कर में छूट तक, पार्टी ने मध्यम वर्ग और महिलाओं को लुभाने के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी।

प्रिया जैस

Nagpur Congress Election Manifesto: कांग्रेस ने महानगरपालिका चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसमें कांग्रेस ने सिटी के नागरिकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं जिनमें 30,000 लीटर तक मुफ्त पानी और 500 वर्गफुट तक के घरों के लिए संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) में पूरी छूट शामिल है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में घोषणा पत्र जारी किया गया।

इस घोषणा पत्र में ‘स्वच्छ, सुरक्षित और स्मार्ट नागपुर’ के लिए 20 सूत्रीय एजेंडा पेश किया गया है। कांग्रेस ने वादा किया है कि शहर की ‘आपली बस’ सेवा में महिलाओं, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों, स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्व सैनिकों के लिए यात्रा पूरी तरह मुफ्त होगी।

शिक्षा और बुनियादी ढांचे के लिए विशेष योजनाएं

  • 151 नये अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की स्थापना और मुफ्त शिक्षा
  • शहर को गड्ढा मुक्त करना और कचरा डंपिंग यार्ड (भांडेवाड़ी) को स्थायी रूप से हटाना
  • प्रत्येक घर से दिन में 2 बार कचरा संकलन और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान
  • 151 नये उद्यान, खेल के मैदान, ई-लाइब्रेरी और कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का निर्माण
  • प्रमुख चौकों और बाजारों में मुफ्त वाई-फाई और मॉल में मुफ्त पार्किंग की सुविधा

युवाओं और वंचितों के लिए घोषणाएं

कांग्रेस पार्टी ने ‘मिशन 100’ नगरसेवक अभियान का उल्लेख करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सपकाल ने कहा कि डिग्रीधारक युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाएं और महानगरपालिका व प्रन्यास में अस्थायी रोजगार के अवसर देने का संकल्प लिया है। इसके अलावा सभी झोपड़पट्टीवासियों को मालिकी हक के पट्टे देने और दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए मुफ्त उपकरण देने का वादा भी किया गया है।

विफल रहा भाजपा का शासन

घोषणा पत्र के जरिए कांग्रेस ने पिछले 19 वर्षों के भाजपा शासन को ‘विफल’ करार दिया है। सपकाल ने आरोप लगाया कि 24 बाय 7 जलापूर्ति योजना पूरी तरह विफल रही है और निजी ऑपरेटरों को फायदा पहुंचाया गया है। 3,600 करोड़ रुपये का स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट केवल कागजों तक सीमित रहा और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। कोरोनाकाल में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ी।

खराब सड़कों और यातायात प्रबंधन की विफलता के कारण जनता त्रस्त है। इस अवसर पर विधायक विजय वडेट्टीवार, शहर अध्यक्ष एवं विधायक विकास ठाकरे, अभिजीत वंजारी और अतुल लोंढे सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के प्रत्याशी उपस्थित थे। शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे ने विश्वास जताया है कि शहर की जनता के आशीर्वाद से वे शहर का कायाकल्प करेंगे।

बाजारों और मुख्य चौराहों पर मुफ्त वाई-फाई

  • 151 फेरी वाला और खाऊ गल्ली (फूड स्ट्रीट्स) का निर्माण किया जाएगा।
  • प्रमुख चौराहों और बाजारों में मुफ्त वाई-फाई सुविधा दी जाएगी।
  • मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में मुफ्त पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • बीपीएल परिवारों के लिए बाजारों में मुफ्त दुकानें और ओटे (चबूतरे) उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • आरक्षित भूमि पर स्थित सभी अनधिकृत प्लॉट्स को आरएल (R.L.) मंजूरी दी जाएगी।
  • दिव्यांग व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए आवश्यक उपकरण, मशीनरी और सामग्री मुफ्त दी जाएगी।
  • स्नातक युवाओं के लिए स्वरोजगार हेतु विशेष मुफ्त योजनाएं शुरू की जाएंगी।
  • बाढ़ और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
  • शहर की सभी सड़कों को पूरी तरह से गड्ढा मुक्त बनाया जाएगा।
  • भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड को शहर से स्थायी रूप से स्थानांतरित किया जाएगा।
  • सीवरेज (सांडपाणी) की समस्या का पूर्ण और स्थायी निराकरण किया जाएगा।
  • 151 नये सब्जी और नॉनवेज बाजार बनाए जाएंगे।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें