नागपुर मर्डर (डिजाइन फोटो) 
नागपुर

नागपुर के HB टाउन में खून से सनी सड़क! कॉलेज छात्रों में हिंसक झड़प, एक की मौत

Nagpur Student Murder: नागपुर में कॉलेज छात्रों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक छात्र की चाकू से हत्या। पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया, दो की तलाश जारी।

प्रिया जैस

Engineering Student Killed: पारडी थानांतर्गत वर्धमाननगर के एचबी टाउन परिसर में शुक्रवार रात कॉलेज के छात्रों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना रात करीब 9 बजे घटी जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने एक आरोपी किलेश्वर भिसेन को हिरासत में लिया है। मृतक सुभाननगर मस्जिद के पास, पारडी निवासी नूरनवाज हुसैन (22) बताया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक और सभी आरोपी एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि छात्रों के बीच पहले से विवाद था। मामले को सुलझाने के बहाने आरोपियों ने नूर नवाज हुसैन को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया। मुलाकात के दौरान फिर से विवाद बढ़ गया और इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से वार कर नूर नवाज को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पारडी पुलिस ने मामला किया दर्ज

घायल छात्र को तुरंत मेयो अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस हत्या के मामले में एक आरोपी किलेश्वर भिसेन को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपी प्रवीण पांडे और अनस अहमद की तलाश जारी है। इस घटना से परिसर में दहशत का माहौल है। पारडी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।

बीचबचाव में युवक पर हमला

शांतिनगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर झगड़ा छुड़ाने के प्रयास के दौरान ईंट से हमला कर दिया गया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, राऊत चौक निवासी पुरुषोत्तम भिसीकर (39) अपने मित्र के साथ लालगंज के राऊत चौक परिसर में खड़ा था। उसी दौरान उसके मित्र का परिचित पीयूष निनावे वहां पहुंचा और मजाक करने लगा। मजाक से बात विवाद में बदल गई।

मामला बढ़ता देख भिसीकर ने बीचबचाव करने की कोशिश की और दोनों को विवाद न करने की सलाह दी। इसी बात से नाराज होकर निनावे और उसके 2 साथियों ने भिसीकर पर हमला कर दिया। उन्होंने ईंट से वार कर भिसीकर का सिर फोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही शांतिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भिसीकर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी पीयूष निनावे और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां