विदर्भ में शीतलहर (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

Vidarbha Weather: विदर्भ में कड़ाके की ठंड! नागपुर में सीजन का 'सबसे कूल-डे', IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather News: नागपुर में शीतलहर ने दस्तक दे दी है। चार साल का रिकॉर्ड टूटने और ठिठुराने वाली हवाओं के बीच लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। जानिए विदर्भ के अन्य शहरों का हाल और मौसम का अगला पूर्वानुमान।

प्रिया जैस

Vidarbha Winter: नागपुर सिटी बीते दो दिनों से शीतलहर की चपेट में आ गई है। सुबह व रात ठिठुराने वाली हवाएं नागरिकों को घर के भीतर दुबके रहने को मजबूर कर रही है। धूप में ही राहत महसूस हो रही है। रात ही नहीं बल्कि दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट आती जा रही है। मंगलवार को मौसम विभाग ने सिटी का न्यूनतम तापमान 7.6 डिसे दर्ज किया जो औसत से 5 डिग्री कम रहा।

चौबीस घंटों में शीतलहर ने सिटी के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट लाई है। सोमवार को सिटी का न्यूनतम तापमान 13.6 डिसे दर्ज किया गया था। मंगलवार को सिटी का अधिकतम तापमान 27.8 डिसे दर्ज किया गया।

बताते चलें कि 29 जनवरी 2022 को नागपुर का न्यूनतम तापमान 7.6 डिसे दर्ज किया गया था। चार वर्ष बाद 6 जनवरी को भी 7.6 डिसे तक पारा उतर आया। शीतलहर से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों में देखा जा रहा है। फुटपाथ पर अलाव जलाकर लोग हाथ सेंकते भी नजर आ रहे हैं।

12 तक ऐसा ही मौसम

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 12 जनवरी तक सिटी का मौसम कुछ इसी तरह का बना रहेगा। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिसे तक दर्ज किया जा सकता है। अधिकतम तापमान 28 डिसे के आसपास बना रहने की संभावना है। जिस तरह से तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है उससे ठंड के अपने पुराने रिकार्ड तोड़ने की संभावना भी बढ़ गई है। बताते चलें कि वर्ष 2016 में 23 जनवरी को सिटी का न्यूनतम तापमान 5.1 डिसे दर्ज किया गया था। उसके बाद 2019 में 4.6, 2020 में 5.7 डिसे तक पारा उतरा था।

दिसंबर का 6 दिन रहा कूल

बीते महीने दिसंबर 2025 में सिटी का 6 दिन सर्वाधिक कूल दर्ज हुआ था। इन दिनों न्यूनतम तापमान 8 से 8.5 डिसे तक ही दर्ज हुआ। 10 दिसंबर को 8.0 डिसे, 11 को 8.1 डिसे, 21 दिसंबर को 8.2 डिसे तक पारा उतरा था। वहीं 7, 19 और 31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8.5 डिसे दर्ज किया गया था। उसके बाद 6 जनवरी को 7.6 डिसे पर न्यूनतम तापमान आ गया।

विदर्भ में सर्वाधिक कूल गोंदिया

जिला न्यूनतम तापमान (°C)
अकोला 12.5
अमरावती 9.2
गोंदिया 7.0
भंडारा 10.0
बुलढाना 15.0
ब्रम्हपुरी 9.6
चंद्रपुर 12.5
गडचिरोली 11.2
वर्धा 8.4
वाशिम 11.8
यवतमाल 15.0

बीते 10 वर्षों के सर्वाधिक कूल-डे (जनवरी)

वर्ष दिनांक न्यूनतम तापमान (°C)
2016 23 5.1
2017 13 7.2
2018 27 8.0
2019 30 4.6
2020 11 5.7
2021 31 10.3
2022 29 7.6
2023 8 8.0
2024 25 8.7
2025 9 8.2

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन

Hindi Diwas: जब गैर-हिंदी भाषी देशभक्तों ने उठाई आवाज, सत्यार्थ प्रकाश से लेकर आजाद हिंद फौज तक हिंदी का सफर

आरबीआई के सामने नहीं टिकी TATA Sons की दलीलें, जल्द स्टॉक मार्केट में होना होगा शामिल

Weather Alert: गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल