चोकर धानी रिसॉर्ट (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

नागपुर के चोकर धानी रिसॉर्ट में आधी रात पुलिस का छापा, अवैध हुक्का पार्टी का पर्दाफाश

Nagpur Hookah Party: नागपुर-अमरावती महामार्ग से सटे गोंडखैरी स्थित चोकर धानी रेस्टोरेंट एंड रिसॉर्ट में नागपुर ग्रामीण पुलिस ने आधी रात छापा मारकर कथित अवैध हुक्का पार्टी का पर्दाफाश किया।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • नागपुर-अमरावती महामार्ग से सटे गोंडखैरी के चोकर धानी रिसॉर्ट में आधी रात पुलिस का छापा।

  • हुक्का पार्टी में इस्तेमाल होने वाली 61,200 रुपए की सामग्री पुलिस ने की जब्त।

  • विभिन्न फ्लेवर के तंबाकूजन्य पदार्थ, सिगरेट, हिटिंग कॉइल और कोयला बरामद।

  • रिसॉर्ट मैनेजर शाहुल समरुद्दीन इस्लाम का नाम शिकायत में दर्ज, कलमेश्वर थाने में मामला दर्ज।

Chokar Dhani Resort: नागपुर-अमरावती महामार्ग से सटे गोंडखैरी परिसर में स्थित चोकर धानी रेस्टोरेंट एंड रिसार्ट पर नागपुर ग्रामीण पुलिस ने शनिवार की मध्यरात्रि छापा मारकर कथित अवैध हुक्का पार्टी का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हुक्का पार्टी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, विभिन्न फ्लेवर के तंबाकूजन्य पदार्थ, सिगरेट, हिटिंग कॉइल और कोयला सहित अन्य सामग्री जब्त की।

खास बात यह है कि यहां पर हाई-प्रोफाइल लोगों की आवाजाही की चर्चा भी चटखारों के साथ की जा रही है। एक ओर सरकार द्वारा तंबाकूजन्य पदार्थों पर रोक के बावजूद यहां बेखौफ नशीली सामग्री ग्राहकों को धड़ल्ले से उपलब्ध कराई जा रही थी वहीं दूसरी ओर नियम-कानून का खुला उल्लंघन प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान छोड़ता प्रतीत हो रहा है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, इसी आधार पर टीम मध्यरात्रि चोकर धानी रेस्टोरेंट एंड रिसॉर्ट पहुंची। साथ ही रिसॉर्ट के खुले लॉन परिसर में हुक्का पार्टी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 61 हजार 200 रुपए की सामग्री जब्त की है। इस मामले में कलमेश्वर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। यहां पर हाई प्रोफाइल लोगों की आवाजाही की चर्चा भी लंबे समय से सुनने में आ रही थी। इस मामले में रिसॉर्ट मैनेजर शाहुल समरुद्दीन इस्लाम (26), निवासी ल खीमपुर, असम का शिकायत में उल्लेख किया गया है। उसके कब्जे से हुक्का पार्टी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिलने की बात सामने आई है।

युवाओं के भविष्य का सवाल

परिवारों के लिए पहचाने जाने वाले किसी प्रतिष्ठान में यदि इस प्रकार की गतिविधियां संचालित होने की पुष्टि होती है, तो इसका असर केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रहता, बल्कि युवाओं के स्वास्थ्य और सामाजिक वातावरण पर भी पड़ता है। इसलिए पुलिस जांच का दायरा केवल जब्त सामग्री और रहना चाहिए, हुक्का पलेवर की आपूर्ति, खरीद-बिक्री, प्रतिष्ठान के प्रबंधन की भूमिका और इस गतिविधि की अवधि जैसे पहलुओं की भी जाब होनी चाहिए।

मौके पर मौजूद व्यक्ति तक सीमित नहीं

उक्त रिसॉर्ट में बड़े स्तर पर संचालित होने वाली गतिविधियों के लिए क्या परमीशन ली जाती थी। क्या देर रात तक होने वाले कार्यक्रमों के लिए आवश्यक अनुमति ली जाती थी। क्या रिसॉर्ट में संचालित सभी गतिविधियां नियमानुसार होती थी, लोगों के मानस में कौंधते यह सवाल साफ तौर पर प्रशासन की कार्यप्रणाली और रिसॉर्ट प्रबंधन की पोल खोलते प्रतीत हो रहे हैं।

नियम-कानून ताक पर

एक और सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाती है वहीं दूसरी ओर नियम-कानून ताक पर रखते हुए युवा वर्ग के भविष्य को गर्त में धकेलना काफी चिंतनीय पहलू है। इस कार्रवाई में स्थानीय अपराध शाखा के एपीआई स्नेहल राऊत, राजकिरण मडावी, धवल देशमुख, पुलिस हवलदार किशोर वानखडे, उमेश फुलवेल एवं संजय बनते शामिल रहे, वहीं कलमेश्वर थाने के पुनि मनोज कालबांडे, मल्हारी डोईफोडे, किशोर लोही, मनीष सोनवणे तथा अन्य कर्मचारी शामिल थे।

अब निगाहें पुलिस कार्रवाई पर

चौकरधानी प्रकरण ने नागपुर ग्रामीण क्षेत्र के होटल और रिसॉर्ट में संचालित गतिविधियों की नियमित जांच की आवश्यकता को फिर से रेखांकित किया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में केवल एक आरोपी तक कार्रवाई सीमित रखती है या फिर पूरे नेटवर्क, आपूर्ति व्यवस्था और प्रबंधन की भूमिका की भी गहराई से जांत करती है।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल के विरोध में दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

बंगाल की खाड़ी में 3 दिन का NOTAM जारी; क्या भारत अग्नि-6 का करेगा परीक्षण?

सोनिया गांधी की नागरिकता पर फिर उठे सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट; 14 दिसंबर को अगली सुनवाई

मोहम्मद शमी की बीजेपी में होगी एंट्री, जल्द थाम सकते हैं पार्टी का दामन!

मैदान में रिंकू तो संसद में प्रिया सरोज, शादी के बाद कैसे चलेगी दोनों की जिंदगी? कपल ने खुद खोला राज