कैब चालक की हड़ताल (AI generated image) 
नागपुर

नागपुर एयरपोर्ट पर कैब चालकों का आंदोलन जारी, कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी नहीं बनी बात, यात्री हुए बेहाल

Taxi Strike Nagpur News: नागपुर एयरपोर्ट पर कैब संचालकों की हड़ताल जारी है। कलेक्टर के आश्वासन के बावजूद समाधान न मिलने से यात्री पैदल चलने को मजबूर हैं और मनपा की बसों को भी रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा।

रूपम सिंह

Nagpur Airport Cab News: एयरपोर्ट पर कैब संचालकों का चल रहा विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है और फिलहाल इसका कोई ठोस समाधान निकलता नजर नहीं आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को सोनेगांव पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए कैब चालकों और प्रशासन के बीच बातचीत कराने की पहल की।

इसके बाद कैब संचालकों की एक बैठक कलेक्टर के साथ आयोजित की गई। हालांकि यह बैठक काफी समय तक चली, लेकिन इसमें किसी भी प्रकार का अंतिम निर्णय नहीं निकल सका। कलेक्टर की ओर से केवल आश्वासन दिया गया कि जल्द ही संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों को बुलाकर एक और विस्तृत बैठक कराई जाएगी, ताकि समस्या का स्थायी समाधान खोजा जा सके।

कैब चालकों का कहना है कि जब तक कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ सीधे बातचीत नहीं होती और उनकी मांगों पर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। कैब चालक कृति समिति के प्रतिनिधि दीपक साने ने स्पष्ट रूप से कहा कि केवल प्रशासनिक आश्वासन से मामला नहीं सुलझेगा, बल्कि वास्तविक समाधान के लिए कंपनी के अधिकारियों की मौजूदगी में बातचीत बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि समिति अंतिम निर्णय तभी लेगी जब सभी पक्षों के साथ विस्तृत चर्चा पूरी हो जाएगी।

सुबह वाहनों को रोका

इस बीच आंदोलन का सबसे अधिक असर आम यात्रियों पर पड़ा है। शुक्रवार सुबह एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को उस समय भारी असुविधा का सामना करना पड़ा जब कैब चालकों ने वर्धा रोड एयरपोर्ट चौक के पास ही वाहनों को रोक दिया। यात्रियों को एयरपोर्ट तक आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके चलते कई लोग अपने सामान के साथ पैदल ही एयरपोर्ट की ओर जाने को मजबूर हो गए।

स्थिति इतनी कठिन हो गई कि कई यात्रियों को भारी लगेज के साथ लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ी। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और भी मुश्किल साबित हुई। यात्रियों में इस अव्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखी गई, क्योंकि समय पर नागपुर एयरपोर्ट न पहुंच पाने से उनकी फ्लाइट मिस होने का खतरा बना रहा। इधर, महानगरपालिका (मनपा) की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की व्यवस्था की गई है, लेकिन इन बसों को लेकर भी लोगों में असंतोष है।

बसों को रिस्पांस नहीं

नागपुर यात्रियों का कहना है कि बस सेवा केवल मोर भवन तक ही सीमित है, जिससे उन्हें पूरी तरह राहत नहीं मिल पा रही है। कई यात्रियों का मानना है कि इस व्यवस्था से उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा और उन्हें फिर भी कुछ दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है या निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

कुल मिलाकर, एयरपोर्ट पर जारी यह गतिरोध अभी भी अनसुलझा है और जब तक कैब कंपनियों, चालकों और प्रशासन के बीच ठोस समझौता नहीं होता, तब तक यात्रियों की परेशानियां कम होने की संभावना नहीं दिख रही है।

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO