नागपुर एयरपोर्ट पर कैब वॉर! कड़कती धूप में पैदल चलने को मजबूर यात्री, आखिर कब खत्म होगी हड़ताल?

Nagpur Airport Cab Strike: नागपुर एयरपोर्ट पर कैब संचालकों की हड़ताल से यात्री बेहाल। ₹28 प्रति किमी की मांग पर अड़े चालक। राहत के लिए मनपा ने शुरू की अतिरिक्त 'आपली बस' सेवा।
Passengers stranded at Nagpur Airport as cab operators strike over ₹28/km fare demand. Nagpur Municipal Corporation adds extra 'Aapli Bus' trips to help commuters.
कैब ड्राइवर की हड़ताल (AI Generated Image)
Published on
Updated on

Nagpur Airport Ola Uber Strike: नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कैब सेवा शुरू करने को लेकर प्रशासन की चुप्पी यात्रियों पर भारी पड़ रही है। कैब संचालक अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और पीछे हटने को तैयार हैं। प्रशासन और संचालक के फंडे के बीच विमान यात्री पिस रहे हैं। सुबह-शाम उन्हें ‘जुगाड़’ करना पड़ रहा है और फिर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।

कुल मिलाकर गुरुवार को भी स्थिति सामान्य नहीं हुई और लोग परेशान होते रहे। मनपा ने भले ही आपली बस सेवा शुरू की हो लेकिन विमान सेवा से सफर करने वालों को यह रास नहीं आ रहा है। टैक्सी चालक मालक संयुक्त समिति के दीपक माने ने कहा कि जिलाधिकारी, आरटीओ और एमएडीसी के वरिष्ठ अधिकारियों से बार-बार हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान निकालने की अपील की जा रही है लेकिन वे हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं।

इस बीच यात्री कड़कती धूप में भी परेशान होते रहे। विमान से आने का पूरा मजा किरकिरा गया जब उन्हें एयरपोर्ट (Nagpur Airport) पर कैब नहीं मिली। काफी देर इंतजार के बाद उन्हें निजी वाहनों को बुलाना पड़ा। कुछ लोग वर्धा रोड तक पहुंचे और फिर वहां से वाहन में सवार हुए। स्थानीय लोग पहले से ही अपनी व्यवस्था कर रहे हैं लेकिन किसी काम से आने वालों को भारी परेशानियां हो रही हैं।

अनदेखी पर अनदेखी

संगठन का कहना है कि उसकी ओर से काफी पहले सभी को सूचित कर दिया गया था। इतना ही नहीं, मोर्चा, धरना और आंदोलन किए गए और संदेश देने का प्रयास किया गया। जब बात नहीं बनी तो नागपुर एयरपोर्ट (Nagpur Airport) पर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है। चालकों का कहना है कि उनकी लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी हो रही है। हमारे पास कोई चारा नहीं बचा।

कंपनी के प्रतिनिधि को बुलाओ

संगठन के ऋषि कुवर और मिलिंद ठवरे का कहना है कि प्रशासन अगर ओला-उबर के प्रतिनिधियों को बुलाते हैं और मीटिंग करते हैं तो समस्या का समाधान निकल सकता है लेकिन प्रशासन इसे लेकर भी उदासीन है।

मुख्य मांगें

प्रति किमी न्यूनतम 28 रुपये फीस बाइक टैक्सी पर नियमन हटाना रोज 15,000 बाइक राइड्स से नुकसान

यात्रियों की परेशानी

  • तेज धूप में 1 किमी पैदल
  • ई-रिक्शा पर 50 रुपये चार्ज
  • एप बुकिंग बंद, प्रीपेड सीमित
  • हड़ताल का असर
  • ‘नो पिकअप-नो ड्रॉप’
  • सभी टैक्सी एंट्री रोकी
  • पुलिस चेतावनी लेकिन अडिग चालक

एयरपोर्ट के लिए ‘आपली बस’ की 20 फेरी

नागपुर हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) की ओर आने-जाने वाले यात्रियों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए ‘आपली बस’ प्रशासन ने इस मार्ग पर कनेक्टिविटी सुधारने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट पर एक अतिरिक्त एसी बस शुरू की गई हैं जिससे अब बसों की कुल संख्या बढ़कर 2 हो गई है। नई पहल के बाद अब ‘आपली बस’ टर्मिनल (मोरभवन) से एयरपोर्ट के बीच प्रति दिन कुल 20 फेरे लगाएगी। बस सेवा सुबह 6 से रात 9.20 बजे तक उपलब्ध रहेगी जिससे यात्रियों को बस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

प्रमुख मार्ग और स्टॉपेज

जनता चौक रहाटे मेट्रो स्टेशन अजनी मेट्रो स्टेशन छत्रपति चौक जयप्रकाशनगर मेट्रो स्टेशन उज्ज्वलनगर एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com