नागपुर एयरपोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

एक ईमेल और नागपुर एयरपोर्ट पर मच गया हड़कंप, बम की धमकी के बाद चला तलाशी अभियान

Nagpur Airport Bomb Threat: महाराष्ट्र के नागपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को बम की धमकी का ईमेल मिला। इसके बाद यहां अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया।

आकाश मसने

Nagpur Airport Bomb Threat: महाराष्ट्र के नागपुर एयरपोर्ट पर बम होने की एक बार फिर से धमकी मिली, जिसके बाद हवाईअड्डे पर हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह बम की धमकी मिलने के बाद परिसर की व्यापक तलाशी ली गयी। एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

नागपुर एयरपोर्ट के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को मंगलवार सुबह हवाईअ‍ड्डे पर बम की धमकी का एक ईमेल मिला। इसके बाद में यह सूचना यहां हवाईअड्डा प्राधिकरण को दी गई।

उन्होंने कहा कि संबंधित समिति ने धमकी भरे ईमेल का आकलन किया और पुलिस तथा बम निरोधक दस्ते सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सभी आवश्यक जांच की गई। अधिकारी ने बताया कि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

इससे पहले भी मिल चुकी है धमकी

बता दें कि इससे पहले भी कई बार नागपुर एयरपोर्ट पर बम की धमकी मिल चुकी है। 25 जून 2024 को एयरपोर्ट पर बम की धमकी मिली थी। इससे 6 दिन पहले 19 जून 2024 को नागपुर सहित देश के 40 एयरपोर्ट को मेल कर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

पिछले साल 2 माह में 3 बार मिली थी धमकी

बता दें कि साल 2024 में 2 महीनों के भीतर तीन बार मेल कर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पहला मेल एयरपोर्ट डायरेक्टर को 29 अप्रैल 2024 की सुबह मिला था, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। वहीं दूसरा मेल पिछले सप्ताह 18 जून को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को मिला था।

वहीं तीसरी बार 24 जून 2022 को नागपुर एयरपोर्ट पर बम की धमकी मिली थी। इसने प्रशासन को सकते में डाल दिया था। लाउंज सहित एयरपोर्ट की सूक्ष्म जांच की गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध बैग, बम या वस्तु नहीं मिली। धमकी की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ सतर्क हो गया था।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी

जानकारी के लिए बता दें कि आज से 7 दिन पहले यानी 15 जुलाई 2025 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को सुबह एक ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली। इसमें दावा किया गया कि परिसर में RDX लगाया गया है, जो दोपहर 3 बजे विस्फोट करेगा।

यह धमकी ‘कॉमरेड पिनराई विजयन’ नामक अकाउंट से भेजी गई थी। धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता और मुंबई पुलिस की टीम ने BSE की इमारत की पूरी तरह से जांच और तलाशी की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।

इस मामले में MRA मार्ग पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता और BNS की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की और जांच जारी है। पुलिस साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान और मंशा जानने की कोशिश कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने BSE और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप