नाग नदी प्रदूषण उन्मूलन फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नागपुर

बॉन्ड के जरिए बाजार से फंड जुटाएगी नागपुर मनपा! नाग नदी प्रदूषण उन्मूलन प्रोजेक्ट का रास्ता साफ

Nagpur Municipal Bonds: नागपुर मनपा को नाग नदी प्रदूषण उन्मूलन योजना के लिए 200 करोड़ रुपये बॉन्ड से जुटाने की राह साफ हो गई है। इंडिया क्रेडिट रेटिंग्स ने मनपा को AA+/Stable रेटिंग दी है।

अंकिता पटेल

Nag River Pollution Project Bonds: नागपुर महानगरपालिका के लिए नाग नदी प्रदूषण उन्मूलन योजना हेतु धन जुटाने का मार्ग पूरी तरह से साफ हो गया। मनपा ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए बॉन्ड के माध्यम से बाजार से 200 करोड़ रुपये जुटाने की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस पहल के लिए मनपा को 'इंडिया क्रेडिट रेटिंग' एजेंसी द्वारा शहरी स्थानीय निकायों की श्रेणी में सर्वोच्च 'AA+/Sta-ble' क्रेडिट रेटिंग प्रदान की गई है।

महापौर नीता ठाकरे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नाग नदी प्रदूषण उन्मूलन परियोजना में मनपा का कुल हिस्सा 301 करोड़ रुपये निर्धारित है। मनपा ने निर्णय लिया था कि इसमें से 200 करोड़ रुपये की विशाल राशि बॉन्ड के माध्यम से जुटाई जाएगी। बाजार से बॉन्ड के जरिए निधि जुटाने के लिए मनपा का क्रेडिट रेटिंग होना अत्यंत आवश्यक था जिसके परिप्रेक्ष्य में 'इंडिया क्रेडिट रेटिंग' एजेंसी की नियुक्ति की गई थी।

कड़ी जांच के बाद मिली सर्वोच्च रेटिंग

इंडिया क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने मनपा की वित्तीय स्थिति का गहनता से आकलन किया, एजेंसी ने मनपा के पिछले 5 वर्षों के वित्तीय विवरण पत्रों (बैलेंस शीट), बजट और अन्य सभी आवश्यक जानकारियों व दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। इस कठोर मूल्यांकन के बाद, एजेंसी ने मनपा को बॉन्ड जारी करने के लिए *AA+/Stable' रेटिंग प्रदान की है।

यह रेटिंग नागरी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में सबसे उच्च श्रेणी की रेटिंग मानी जाती है। गौरतलब है कि मनपा की स्थायी समिति ने मनपा के बजट के दौरान ही बॉन्ड के जरिए यह निधि जुटाने की महत्वपूर्ण घोषणा की थी।

मनपा की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ साबित कर यह उत्कृष्ट क्रेडिट रेटिंग हासिल करने में कई प्रमुख अधिकारियों की अहम भूमिका रही है। इनमें मुख्य रूप से महापौर नीता ठाकरे, स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी, सत्ता पक्ष नेता नरेंद्र बोरकर और मनपा आयुक्त डॉ। विपिन इटनकर शामिल है। इसके साथ ही मनपा के मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी सदाशिव शेलके ने भी इस सर्वोच्च रेटिंग को प्राप्त करने की प्रक्रिया में अपना योगदान दिया।

SIR Row: सुप्रीम कोर्ट में विपक्षी नेताओं को झटका, कागजी कमियों के कारण सुनवाई टली

Delhi Protest: कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर दिल्ली पुलिस को अदालत ने किया तलब, अगली सुनवाई 15 अक्टूबर तक टली

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव