बजट को लेकर मुंबई में मिली-जुली प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कहा, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

Aditya Thackeray
Published on
Updated on

मुंबई: केंद्र की मोदी-2 सरकार के आखिरी बजट (Union Budget) को लेकर मुंबई में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिला है। सत्तारूढ़ बीजेपी और शिवसेना (Shinde Faction)  के नेताओं ने जहां बजट को सराहना  हैं। वहीं शिवसेना (Uddhav Thackeray Faction) सहित एनसीपी (NCP) और कांग्रेस के नेताओं ने सरकार की कड़ी आलोचना की हैं। युवा सेना प्रमुख और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने कहा है कि डायमंड हब को गुजरात के सूरत में भेज कर केंद्र की बीजेपी सरकार ने महाराष्ट्र के दर्द पर नामक रगड़ने का काम किया है।  

आदित्य ठाकरे ने कहा है कि बजट पूरी तरह चुनावी है।  कर्नाटक में चुनाव होने वाला है, एक्जिट पोल ने बता दिया है कि बीजेपी को सीटें कम मिलने वाली हैं। इसलिए उस राज्य में अधिक बजट दिया गया है। बीजेपी ने उहापोह कर संविधान के खिलाफ महाराष्ट्र में सरकार बनवाई है। उसके बावजूद इस बजट में मुंबई और महाराष्ट्र को कुछ भी मिलता नहीं दिखा है।  

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com