नागपुर क्राइम (डिजाइन फोटो) 
नागपुर

दुर्गा विसर्जन के दौरान कर दी हत्या, धक्का लगने से 2 सगे भाइयों समेत 3 ने उतारा मौत के घाट

Crime News: नागपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान हत्या का मामला सामने आया है। जहां सिर्फ मामूली-से धक्के ने विवाद को जन्म दिया। विवाद इतना बढ़ा के विसर्जन के जुलूस में ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

प्रिया जैस

Nagpur Crime: नागपुर के कलमना थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में मामूली धक्का लगने का विवाद इतना बढ़ गया कि 3 लोगों ने मिलकर साथ में खड़े युवक की हत्या कर दी। आरोपियों में मिनीमाता नगर निवासी आदित्य नितेश चाचेरकर (21), आकाश उर्फ टोचू नितेश चाचेरकर (20) और एक नाबालिग शामिल हैं। आदित्य और आकाश दोनों सगे भाई हैं।

मृतक देवेन्द्र अजय चव्हाण (26) दयालपुर, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था लेकिन नागपुर में कांच फिटिंग का करता था। उसने आदित्य के घर में ही एक कमरा किराये पर ले रहा था। लगभग हमउम्र होने से उनके बीच जान पहचान अच्छी थी।

नाबालिग से मांगा चाकू, पसलियों में किये वार

रात करीब 9 बजे सभी रोड पर दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस को देख रहे थे। इसी दौरान भीड़ ज्यादा होने पर आदित्य को देवेन्द्र का धक्का लग गया। आदित्य इतना गुस्सा हुआ कि उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। देवेन्द्र ने उसे गाली देने से मना किया तो आदित्य का पारा और अधिक बढ़ गया। आकाश भी इस झगड़े में शामिल हो गया। कुछ देर में ही आदित्य ने अपने नाबालिग साथी से चाकू लेकर देवेन्द्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिये।

आकाश ने देवेन्द्र को पकड़कर रखा था ताकि वह भाग न सके। चाकू के वार पसली में लगे जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानलेवा हमला करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गये। वहां मौजूद लोगों ने देवेन्द्र को पहले वर्धमान नगर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल, फिर मेयो ले गये लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी और कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

शराब के विवाद में वृद्ध की हत्या

नरखेड़ तहसील के मौजा जटामखोरा में शुक्रवार शाम शराब को लेकर हुए झगड़े में 60 वर्षीय एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक कलंबा, तहसील नरखेड़, जिला नागपुर निवासी वामन मोहन इरपाची (60) पिछले एक माह से अपने साले गोदरू उइके के यहां जटामखोरा में खेती का काम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह वे बैलजोड़ी लेकर खेत पर गए थे।

इसी दौरान वे वड़ोना, तहसील सौंसर, जिला छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) निवासी मनीष काठुलाल उईके (46) के जटामखोरा में स्थित शराब ठेके पर शराब पीने गए थे लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बहस बढ़ने पर मनीष ने वामन पर लाठी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से वामन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को खेत के पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया और सीधा केलोद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज