निता ठाकरे मनपा स्कूलों का औचक निरीक्षण (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

एक्शन मोड में नागपुर मेयर! मनपा स्कूलों का इंस्पेक्शन कर रिक्त पदों पर जल्द भर्ती के दिए निर्देश

Municipal School Inspection: मेयर नीता ठाकरे ने पारडी क्षेत्र के मनपा स्कूलों का अचानक निरीक्षण किया। शिक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, शौचालय और शिक्षकों की उपस्थिति की जांच कर रिक्त पद भरने के निर्देश दिए।

वेदांत जोशी

Surprise Inspection Of Mayor: महानगरपालिका के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए गुरुवार को महापौर नीता ठाकरे ने अचानक पारडी क्षेत्र के मनपा स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। महापौर के बिना किसी पूर्व सूचना के स्कूल परिसर में पहुंचते ही शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों में खलबली मच गई।

गुरुवार को जब पारडी क्षेत्र की बालवाड़ियों और प्राथमिक विद्यालयों में नियमित रूप से कक्षाएं चल रही थीं, तभी महापौर की गाड़ी अचानक स्कूल परिसर में पहुंची। इसके बाद उन्होंने स्कूलों की व्यवस्थाओं का मौके पर ही जायजा लेना शुरू किया।

शिक्षा व्यवस्था से लेकर स्वच्छता तक की जांच

निरीक्षण के दौरान महापौर निता ठाकरे ने विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शिक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने स्कूल परिसर की स्वच्छता, पीने के साफ पानी की व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति, कक्षाओं की व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति और पूरे शैक्षणिक वातावरण का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

महापौर ने यह भी देखा कि विद्यार्थियों को रोजमर्रा की पढ़ाई के दौरान किन सुविधाओं का लाभ मिल रहा है और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है।

छात्रों और शिक्षकों से किया सीधा संवाद

महापौर ने केवल स्कूल की भौतिक सुविधाओं का निरीक्षण करने तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने शिक्षकों के साथ बातचीत करने के साथ ही विद्यार्थियों से भी सीधे संवाद किया। इस दौरान छात्रों से उनकी जरूरतों और पढ़ाई के दौरान आने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिन व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत महसूस हुई, उन्हें अधिकारियों द्वारा गंभीरता से दर्ज किया गया, ताकि आगे आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

रिक्त पदों को जल्द भरने के सख्त निर्देश

स्कूल की स्थिति का जायजा लेने के बाद महापौर ने स्पष्ट किया कि मनपा स्कूलों में पढ़ने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण से स्कूलों की वास्तविक स्थिति सामने आती है और इसके आधार पर जरूरी सुधारों के लिए तत्काल कदम उठाए जा सकते हैं।

स्कूल की स्थिति को देखते हुए महापौर ने नागपुर महानगर पालिका आयुक्त को तत्काल मुख्याध्यापक की नियुक्ति करने और शिक्षकों के सभी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने के सख्त निर्देश दिए।

मनपा स्कूलों को उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र बनाने का लक्ष्य

इस दौरान शिक्षा सभापति ने भी स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता देने के संबंध में महापौर और अतिरिक्त आयुक्त को सुझाव दिए।

उन्होंने कहा कि महानगरपालिका का लक्ष्य शहर के प्रत्येक मनपा स्कूल को उत्कृष्ट शिक्षा, बेहतर सुविधाओं और अच्छे संस्कारों का केंद्र बनाना है। इसी उद्देश्य से स्कूलों का नियमित निरीक्षण और आवश्यक सुधार की प्रक्रिया आगे भी जारी रखी जाएगी।

अंकित बालियान को लगी 9 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फायरिंग का CCTV वीडियो भी आया सामने

रक्षाबंधन पर लें यह बड़ा संकल्प..राष्ट्रपति मुर्मू ने की अपील, PM मोदी समेत मंत्रियों ने देशवासियों को दी बधाई

नेपाल बाढ़ में फंसे तमिलों का रेस्क्यू, CM विजय ने IAS आशीष कुमार के नेतृत्व में भेजी विशेष टीम

Weather Alert: आसमान से बरसेगी आफत, 22 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी, यूपी-बिहार में जलप्रलय का खतरा

नेपाल में फंसे नागपुर के 106 पर्यटकों की वापसी! काठमांडू से दानापुर के लिए रवाना, CM फडणवीस की पहल आई काम