नागपुर मनपा चुनाव  
नागपुर

मनपा चुनाव: टीम तिवारी घोषित, बागड़ी बने रहेंगे कोषाध्यक्ष, ऐसी है भाजपा की शहर कार्यकारिणी

Nagpur Politics: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर नागपुर में भी भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा शहर अध्यक्ष ने गणेशोत्सव के अवसर पर शहर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

प्रिया जैस

Maharashtra Local Body Elections: भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने गणेशोत्सव के अवसर पर बहुप्रतीक्षित शहर कार्यकारिणी की घोषणा की। टीम तिवारी को 4 नये महामंत्री दिए गए। राजेश बागड़ी को कोषाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया। पूर्व वरिष्ठ नगरसेवक बाल्या बोरकर को पदोन्नत कर उन्हें संचार विभाग का संपर्क सहमंत्री बनाया गया। पूर्व नगरसेविका चेतना टांक एकमात्र उपाध्यक्ष हैं।

भाजपा शहर कार्यकारिणी में 96 सदस्य हैं। इसके साथ ही विभिन्न गठबंधनों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई। कार्यकारिणी में 16 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 1 संपर्क मंत्री, 1 संपर्क सहमंत्री, 16 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 सहकोषाध्यक्ष और 45 सदस्य शामिल हैं। नई कार्यकारिणी में पूर्व नगरसेवकों को भी मौका दिया गया है। विशेष रूप से जो मंडल अध्यक्ष रहे हैं उन्हें कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

संजय बंगाले, रामभाऊ कवड़कर, महेंद्र धनविजय, विनोद कन्हेरे समेत अन्य उपाध्यक्ष हैं। श्रीकांत आगलावे, रितेश गावंडे, पूर्व उपमहापौर संदीप जाधव, मनीषा धावड़े महामंत्री हैं। विष्णु चांगड़े संपर्क मंत्री होंगे। उन्हें बालिया बोरकर सहायता करेंगे। पूर्व नगरसेवक पिंटू झलके, पूर्व नगरसेविका रूपाली ठाकुर, गिरीश ग्वालबंशी, नेताजी गजभिये को मंत्री बनाया गया है। ब्रजभूषण शुक्ला कार्यालय मंत्री होंगे।

दिव्या धुरडे महिला आघाड़ी अध्यक्ष

नई कार्यकारिणी में पूर्व नगरसेविका दिव्या धुरडे को महिला आघाड़ी की अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ विशाखा जोशी, मनीषा अतकरे, वंदना शर्मा, अनीता काशीकर को महामंत्री, मोहिनी रामटेके को संपर्क मंत्री, स्वाति आखतकर को सह-संपर्क मंत्री और प्रगति पाटिल पालक रहेंगी।

सिंगारे और सहारे को भी जिम्मेदारी

पूर्व नगरसेवक नागेश सहारे झोपड़पट्टी आघाड़ी के नये अध्यक्ष होंगे। पूर्व नगरसेवक नागेश मानकर और संजय उन्हें सहयोग करेंगे। पूर्व वरिष्ठ नगरसेवक रमेश सिंगारे को ओबीसी आघाड़ी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ पूर्व नगरसेवक बंडू राऊत और कृष्णा कावले भी होंगे।

विभिन्न आघाड़ियों के अध्यक्ष

विभिन्न आघाड़ियों के अध्यक्ष इस तरह होंगे- महेंद्र प्रधान अनुसूचित जाति आघाड़ी; आकाश मडावी अनुसूचित जनजाति आघाड़ी; प्रफुल्ल फरकासे सांस्कृतिक आघाड़ी; पद्माकर चारमोडे क्रीड़ा आघाड़ी; खेमराज दमाहे कामगार आघाड़ी; हेतल ठक्कर केमिस्ट-फार्मासिस्ट आघाड़ी; संदीप सुराणा सीए आघाड़ी; सुमित मिश्रा आईटी सेल; शिशिर त्रिपाठी सोशल मीडिया सेल; गिरीश मूंदड़ा व्यापारी आघाड़ी; विजय फडणवीस सहकार आघाड़ी; आशीष पांडे उत्तर भारतीय आघाड़ी और राजेंद्र धकाते हल्बा आघाड़ी के अध्यक्ष होंगे।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान