शिवसेना यूबीटी की बैठक (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

मनपा चुनाव: नागपुर में शिवसेना यूबीटी की अहम बैठक, रणनीति पर हुई माथापच्ची

Maharashtra Local Body Elections: आगामी नागपुर महानगर पालिका चुनाव को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की एक महत्वपूर्ण बैठक नागपुर में आयोजित की गई।

प्रिया जैस

NMC Elections: नागपुर में निकाय चुनाव के लिए शिवसेना यूबीटी ने बैठक का आयोजन किया। बैठक लोकसभा संपर्क प्रमुख सतीश हरे की अध्यक्षता में नंदनवन स्थित कार्यालय में हुई, जिसमें अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में मनपा चुनाव की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

हरे ने कहा कि महाविकास आघाड़ी के तहत गठबंधन की संभावना खुली है, लेकिन यदि गठबंधन नहीं होता, तो शिवसेना स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी और प्रत्येक प्रभाग में अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने और जनता से संपर्क बढ़ाने की जरूरत है।

प्रभागों में संगठन मजबूत हुआ

हरे ने कहा कि शिवसेना की नगर इकाई ने पहले ही विभिन्न प्रभागों में संगठन मजबूत कर लिया है। अब बूथ स्तर पर कार्य बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी को नागपुर में सशक्त बनाना है और मनपा में जीत हासिल करनी है।

बैठक में जिला संपर्क प्रमुख किशोर कुंभारे ने सभी पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति तैयार करने और संगठन को सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रभाग में जनता के मुद्दों पर अभियान चलाया जाएगा ताकि शिवसेना की छवि एक मजबूत जनपक्षीय पार्टी के रूप में उभरे।

नागरिकों से संपर्क अभियान होगा तेज

बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले हफ्तों में प्रत्येक प्रभाग स्तर पर विशेष बैठकें आयोजित की जाएंगी और नागरिकों से संपर्क अभियान चलाया जाएगा। शिवसेना ने यह भी घोषणा की कि पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ मनपा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार है।

बैठक में प्रमुख पदाधिकारियों जैसे सुरेश सावके, सारांश डोंगरवार, किशोर पराते, तिनेश तिवारी, किशोर ठाकरे, मेघराज कणोलकर, राजेश काकोडकर, संदीप पाटिल, हर्षवर्धन वंजारी, मुक्ता तिवारी, सुनील बंजारी, आशिष माणे, दीपक जोंधले, विकाश देशमुख, गुलाबराव भावर, मंगेश क्षेमक, निमा अईकुले सहित अनेक नेता उपस्थित रहे।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा