नागपुर मनपा, 217 करोड़ निधि, नीता ठाकरे, प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: एआई फोटो ) 
नागपुर

नागपुर मनपा को राज्य सरकार की बड़ी सौगात; बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए मिले 217 करोड़ रुपये

Nagpur Municipal Corporation: राज्य सरकार ने समग्र नागरी सुविधा योजना के तहत नागपुर मनपा को पहले चरण में 217 करोड़ जारी किए हैं। राशि खाते में पहुंचने के बाद शहर के विकास तेजी आने की उम्मीद है।

अंकिता पटेल

Nagpur Urban Development: नागपुर सिटी की मूलभूत सेवा सुविधा के लिए आवश्यक निधि को लेकर भले ही मनपा को 7 माह का इंतजार करना पड़ा हो, लेकिन अंततः राज्य सरकार की ओर से मनपा को सौगात दे दी गई। शहर की चरमराई बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार की ओर से मनपा को 217 करोड़ रुपये की भारी निधि प्राप्त हुई है।

यह राशि मनपा के खाते में जमा हो चुकी है। इसके बाद अब शहर के विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। 550 करोड़ का था प्रस्ताव, पहले चरण में मिले 217 करोड़ राज्य सरकार की 'समग्र नागरी सुविधा योजना' के अंतर्गत उन शहरों को विशेष फंड दिया जाता है जिनकी आबादी 10 लाख से अधिक है।

इसी योजना के तहत मनपा ने जनवरी 2026 में शहर के समग्र विकास के लिए 550 करोड़ रुपये का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा था। इसमें से पहले चरण के तहत 217 करोड़ रुपये मंजूर कर लिए गए हैं और बाकी का फंड भी चरणबद्ध तरीके से मिलने की जानकारी दी गई।

15 दिन में टेंडर प्रक्रिया, होगी 'थर्ड पार्टी ऑडिट'

प्रशासनिक स्तर पर भी तेजी दिखाते हुए मनपा आयुक्त ने सभी जोनों के सहायक आयुक्तों को सिर्फ 15 दिनों के भीतर कार्यों की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) और टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के सख्त निर्देश दिए हैं। कार्यों में कोई भ्रष्टाचार या लापरवाही न हो, इसके लिए सभी विकास कार्यों की गुणवत्ता जांचने हेतु 'थर्ड पार्टी ऑडिट' (तीसरे पक्ष द्वारा जांच) भी अनिवार्य कर दी गई है।

3 महीने में काम पूरा करने का अल्टीमेटम

नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता है। हाल में निधि मिल चुकी है। इसलिए अब काम में किसी भी प्रकार की लेटलतीफी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक जोन को टारगेट सौंपते हुए 3 महीने के भीतर सभी काम पूरे करने का आदेश दिया है।

मनपा, महापौर, नीता ठाकरे

नागरिकों में जगी उम्मीद की किरण

पिछले कई महीनों से सिटी में खराब सड़कों, गड्डों, पीने के पानी की किल्लत और साफ सफाई की बदहाली को लेकर नागरिकों की शिकायते लगातार बढ़ रही थी। अब इतनी बड़ी राशि प्राप्त होने और मनपा प्रशासन के सख्त रवैये से शहरवासियों को उम्मीद बंधी है कि उनकी इन रोजमर्रा की समस्याओं का अब जल्द ही स्थायी समाधान हो जाएगा।

इन 5 प्रमुख विकास कार्यों पर खर्च होगी राशि

सड़कें और गड्डा मुक्त अभियान: शहर की सभी प्रमुख और आंतरिक सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा। बारिश का मौसम खत्म होते ही शहर को गड्ढा मुक्त करने का काम तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाएगा।

24 बाई 7 जलापूर्ति और नई पाइपलाइन: पुरानी और लीकेज वाली पाइपलाइनों को बदला जाएगा। पानी की बर्बादी को रोकने और आपूर्ति सुधारने के लिए नए वाल्व और वॉटर मीटर लगाए जाएंगे।

स्वच्छ नागपुर अभियान: स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए मनपा 200 नये कचरा संकलन वाहन और स्मार्ट डस्टचिन की खरीदारी करेगी, घनकचरा प्रक्रिया (सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग) प्रोजेक्ट्स को भी तेज किया जाएगा।

एलईडी स्ट्रीट लाइट और शहर का सौदर्याकरण: शहर के जिन इलाकों में अंधेरा रहता है, वहां नई एलईडी लाइट्स लगाई जाएगी। इसके साथ ही उद्यानों और प्रमुख चौराहों के सौंदर्याकरण का काम किया जाएगा।

आपातकालीन निधि:बाढ़ और अतिवृष्टि (भारी बारिश) जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए फंड का एक हिस्सा सुरक्षित रखा गया है।

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट