नागपुर, मनपा, बजट, आचार संहिता, एमएलसी चुनाव,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

नागपुर मनपा में 4 साल बाद आ रहा बजट, आचार संहिता के फेर में डेढ़ महीना देरी से 27 जून को होगा पेश

Nagpur NMC Municipal Budget: एमएलसी चुनाव की आचार संहिता के कारण नागपुर मनपा का बजट डेढ़ माह की देरी से 27 जून को पेश किया जाएगा, जबकि 29 जून को उस पर चर्चा होगी।

अंकिता पटेल

Nagpur MLC Elections: नागपुर मनपा में प्रशासक राज के 4 वर्षों बाद अब स्थापित हुई सत्ता की ओर से भले ही जल्द बजट देने के लिए 14 मई को ही सभा लेने का निर्णय लिया था किंतु एमएलसी चुनावों को लेकर लगी आचार संहिता के कारण अब डेढ़ माह देरी से बजट पेश होने जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि 22 को एमएलसी के चुनाव के मद्देनजर मतगणना होने के बावजूद चुनाव आयोग की ओर से जारी आचार संहिता के नोटिस के अनुसार 25 जून तक आचार संहिता जारी है। यही कारण है कि अब महानगरपालिका ने 27 को बजट रखने का निर्णय लिया है। हालांकि 27 को शनिवार का दिन होने से अवकाश तो है किंतु इसी दिन अब बजट पेश किया जाएगा, जबकि 29 जून को बजट पर चर्चा होगी।

बजट के लिए विशेष सभा

इस विशेष सभा का मुख्य एजेंडा महानगरपालिका के बजट को अंतिम स्वीकृति प्रदान करना है। सभा में वर्ष 2025-26 के संशोधित बजट और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित अनुमानित बजट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस दौरान स्थायी समिति द्वारा प्रस्तावित बजट 'अ' और 'क' तथा परिवहन समिति के बजट 'ब' को सदन के विचारार्थ रखा जाएगा। इसके साथ ही, महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम की धारा 96 (4) और धारा 98 (3) के तहत आवश्यक सिफारिशों और अधिकारों का उपयोग करते हुए, 2025-26 के बजट में सभापति द्वारा सुझाए गए आवश्यक बदलावों, वृद्धियों और सुधारों पर भी मुहर लगाई जाएगी।

6 घंटे चर्चा, हर दल के लिए समय तय

27 को पेश होनेवाले मनपा के आम बजट पर समन्वय से चर्चा के लिए मई में ही सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में बजट से संबंधित सभी मुद्दों पर विपक्षी दल को भी भलीभांति जानकारी दी गई।

यहां तक कि बजट पर चर्चा करने हेतू सभी दलों के नेताओं द्वारा सुझाव रखे गए जिसमें बजट पर 6 घंटे चर्चा करने का निर्णय लिया गया था जिसके अनुसार प्रत्येक दल के लिए समय निर्धारित किया गया। इसके आधार पर गुट नेता अपने दलों के पार्षदों को समय बांटकर देंगे।

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप