(सड़क हादसा ) FILE PHOTO 
नागपुर

दुर्घटना में MR की मौत

नवभारत डेस्क

नागपुर. गिट्टीखदान थानांतर्गत सेमिनरी हिल्स परिसर में बाइक की टक्कर से दोपहिया पर सवार मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की मौत हो गई. मृतक हजारी पहाड़ निवासी योगेश लालमणी पटेल (20) बताया गया. योगेश फार्मा कंपनी में एमआर थे. पुलिस ने योगेश के दोस्त अनुज मिश्रा की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक फुटाला बस्ती निवासी अजय राम गुप्ता (28) के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

शुक्रवार की रात 11 बजे के दौरान योगेश अपनी मोपेड क्र. एमएच-31/एफके-0578 पर सेमिनरी हिल्स के शिवाजी चौक से एलएडी चौक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विरुद्ध दिशा से बाइक क्र. एमएच-31/आर-1111 पर रांग साइड ट्रिपल सीट आए अजय ने योगेश की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. योगेश और अजय दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए.

स्थानीय नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने योगेश को मृत घोषित कर दिया. जबकि अजय का उपचार जारी है. पुलिस ने अजय के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा