मानसून, बारिश, नागपुर मौसम, (सोर्स: सौजन्य AI) 
नागपुर

नागपुर में मेहरबान मानसून, झमाझम बारिश से मौसम हुआ ठंडा-ठंडा कूल-कूल; 24 घंटे में 6.3 डिग्री गिरा तापमान

Nagpur Weather News: नागपुर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। लगातार दूसरे दिन हुई बारिश से शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस व गर्मी से बड़ी राहत मिली।

अंकिता पटेल

Nagpur Weather Rainfall Update: नागपुर सिटी पर अब मानसूनी बादल मेहरबान हो रहे हैं। शुक्रवार को बादल 32 मिमी तक बरसे थे और दूसरे दिन शनिवार को भी दोपहर आधे घंटे के करीब धुआंधार बारिश हुई, सिटी के सभी इलाकों में बादल जमकर बरसे जिससे मौसम कूल-कूल हो गया। गर्मी देर शाम तक गायब ही हो गई। तापमान में भी भारी गिरावट आई।

सिटी का अधिकतम तापमान 38.2 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 1.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान में 24 घंटों में 6.3 डिग्री की गिरावट आई। सिटी का न्यूनतम तापमान 21.8 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 5.3 डिग्री कम रहा। सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक सिटी में 5.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आंधी के साथ गरजे बादल

मौसम तो सुबह से ही धूप-छांव का था लेकिन दोपहर करीब 1:30 बजे आसमान में काले बादल छा गए। पहले मोटी-मोटी बूंदों से बारिश शुरू हुई और देखते ही देखते तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश होने लगी। इस दौरान बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बादलों के गर्जन का सिलसिला भी चलता रहा। कुछ इलाकों में आंधी के चलते पेड़ों के गिरने की सूचना भी मिली। होर्डिंग्स के फ्लैक्स के चिथड़े भी उड़े। करीब 2.10 बजे बादलों ने बरसना बंद कर दिया। उसके बाद मौसम सुहाना हो गया। शाम करीब 4 बजे के बाद भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई।

आज भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 19 जून तक सिटी का मौसम कुछ इसी तरह का बना रहेगा। 14 व 15 जून को तेज आंधी के साथ ही बिजली की चमक व बादलों की गर्जन हो सकती है। एक-दो स्थानों पर बारिश भी होगी। विभाग ने 16 से 18 जून तक आंशिक बदराया मौसम होने के संकेत दिये। 19 जून को फिर गरज-चमक के साथ हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 38 से 43 डिसे और न्यूनतम तापमान के 21 से 26 डिसे तक बने रहने के संकेत हैं। आआंधी-बारिश के दौरान शहर के कुछ इलाकों में बिजली बंद भी हुई। काटोल रोड पर बिजली के तार पर पेड़ गिर जाने कारण कुछ घंटे बिजली बंद होने की खबर मिली। बेसा इलाके की कुछ बस्तियों में बिजली बंद की शिकायत नागरिकों ने की।

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी

Swatantra Bhardwaj Bail: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?