नागपुर, आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर मोमिनपुरा, ई-लाइब्रेरी, समीक्षा(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

नागपुर मोमिनपुरा अपडेट: मनपा आयुक्त इटनकर का दौरा, ई-लाइब्रेरी और स्कूल प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने की हिदायत

Nagpur Muslim E-Library: नागपुर के मोमिनपुरा में प्रस्तावित मुस्लिम ई-लाइब्रेरी, संत गुलाब बाबा उर्दू स्कूल और मिनीमातानगर अस्पताल परियोजनाओं को तेज करने के लिए मनपा आयुक्त ने समीक्षा की।

अंकिता पटेल

Nagpur NMC Urban Development: नागपुर मोमिनपुरा में अतिक्रमण से मनपा की जमीन मुक्त होने के बाद मुस्लिम ई-लाइब्रेरी साकार करने की योजना तैयार की गई थी। योजना के अनुसार भले ही लंबा समय बीत गया हो किंतु अब यह योजना रूप लेने लगी है। महानगरपालिका के आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने मोमिनपुरा इलाके में मुस्लिम ई-लाइब्रेरी और संत गुलाब बाबा उर्दू स्कूल के साथ-साथ मिनीमातानगर स्थित मनपा अस्पताल के निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन स्थलों पर विभिन्न आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही योजनाओं को गति प्रदान करने की हिदायत भी दी। इस दौरान नगरसेवक वसीम खान, मुख्य अभियंता मनोज तालेवार, सहायक आयुक्त घनश्याम पंधरे, विभागीय चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक सेलोकर, अतिरिक्त विभागीय चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र बहिरवार समेत मनपा के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और इंजीनियर उपस्थित थे।

मोमिनपुरा में ई-लाइब्रेरी और नए उर्दू स्कूल निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

ई-लाइब्रेरी और उर्दू स्कूल के लिए नए निर्देश: मोमिनपुरा में जिला योजना समिति के 20 करोड़ रुपये के फंड से 4098.41 वर्ग मीटर जगह पर G + 5 (ग्राउंड 5 मंजिल) मुस्लिम ई-लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है।

मनपा आयुक्त ने इसके निर्माण कार्य, मल्टीपरपज हॉल और रीडिंग रूम का बारीकी से निरीक्षण किया, उन्होंने पार्किंग के लिए लोहे का रैंप बनाने और बचा हुआ काम जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा आयुक्त ने मोमिनपुरा के संत गुलाब बाबा उर्दू स्कूल की जर्जर इमारत को ढहाकर नई इमारत बनाने का कड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को अगले साल से स्कूल शुरू करने के लिए नया प्रस्ताव पेश करने की भी सूचना दी है।

आधुनिक सुविधाओं और नागरिक उपयोग के विकास कार्यों पर जोर

मिनीमातानगर अस्पताल में बनेंगी आधुनिक सुविधाएं मिनीमातानगर में 30 बिस्तरों वाले शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अस्पताल के प्रवेश द्वार (साइड गेट) को बड़ा करने और पार्किंग के लिए जगह आरक्षित कर वहां पेवर ब्लॉक लगाने के निर्देश दिए, अस्पताल के सामने की खाली जगह को स्थानीय नागरिकों के उपयोग के लिए वॉकिंग ट्रैक,बगीचे और खेल के मैदान के रूप में विकसित करने को कहा गया है।

अस्पताल को पूरी तरह से आधुनिक बनाने के लिए इसमें एसी, मॉड्यूलर ओटी (ऑपरेशन थियेटर) और एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ETP) तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, अस्पताल में अच्छी गुणवत्ता वाले फर्नीचर और ऊर्जा की बचत के लिए इमारत की छत पर 'मेडा' के माध्यम से सोलर पैनल लगाने का भी सुझाव दिया गया है।

अस्पताल में मिलेंगी 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं

मिनीमातानगर का यह नया अस्पताल 30 बिस्तरों से सुसज्जित होगा जिसमें ओपीडी और आईपीडी की बेहतरीन व्यवस्था होगी। इस अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों को नवजात शिशु, बाल रोग, स्त्री रोग, नेत्र और दंत चिकित्सा जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ-साथ अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, रेडियोलॉजी और सर्जरी जैसी महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल