विधान परिषद चुनाव, नागपुर एमएलसी,(सोर्स: सौजन्य AI)  
नागपुर

नागपुर MLC चुनाव की हलचल तेज, कांग्रेस ने मांगे आवेदन; भाजपा तैयार करेगी पैनल

Maharashtra Legislative Council: नागपुर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे, जबकि भाजपा पैनल तैयार करने में जुटी है।

अंकिता पटेल

Nagpur MLC Election: महाराष्ट्र विधान परिषद के नागपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। कांग्रेस ने शहर अध्यक्ष के माध्यम से आवेदन मंगवाए हैं और इच्छुक उम्मीदवारों को 25 मई तक का समय दिया है। दूसरी ओर भाजपा द्वारा जिला स्तर की कोर कमेटी के माध्यम से मजबूत दावेदारों के नामों की सिफारिश (पैनल) प्रदेश आलाकमान को भेजी जाएगी।

इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए 18 जून 2026 को मतदान होना है जिसके लिए नामांकन पत्र (नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 1 जून 2026 तय की गई है। प्रदेश कांग्रेस ने शहर अध्यक्ष व विधायक विकास ठाकरे के पास आवेदन का प्रारूप भेजा है। इच्छुक उम्मीदवार अपना दावा शहर कांग्रेस के पास जमा करेंगे जिसे 25 मई तक प्रदेश कार्यालय भेजा जाएगा।

यवतमाल और भंडारा-गोंदिया में आमने-सामने के दावे

बक्तमाल वहा से अब तक शिवसेना चुनाव लड़ती आई है। महाविकास आधाड़ी के समय जब शिवसेना एकजुट थी तथ पार्टी के दुष्यंत बतुर्वेदी यहां से विजयी हुए थे, इसलिए शिवसेना (उद्धव गुट/शिंदे गुट) इस पर दावा करेगी, हालांकि भाजपा ने भी इस सीट को अपने पाले में करने के प्रयास शुरू कर दिए है। भंडारा-गोंदिया इस सीट पर पारंपरिक रूप से भाजपा बनाम राष्ट्रवादी कांग्रेस का मुकाबला रहा है। पिछले चुनाव में भाजपा ने यह सीट राकांपा से छीन ली थी लेकिन अब महायुति सरकार में शामिल होने के कारण राकांपा (अजीत पवार मुट। द्वारा इस सीट पर दोबारा दावा किए जाने के संकेत मिल रहे है।

संख्या बल का अंतर और कम कार्यकाल की चिंता

इस चुनाव को लेकर महायुति (भाजपा गठबंधन) और महाविकास आघाडी (कांग्रेस गठबंधन) के बीच संख्या बल में काफी बड़ा अंतर है। इस बार निर्वाचित होने वाले सदस्य को केवल डेढ़ साल का ही कार्यकाल मिलेगा। इस वजह से कांग्रेस के दावेदारों के सामने असमंजस की स्थिति है कि इस विपरीत परिस्थिति में 'रिस्क' लिया जाए या नहीं।

वर्धा से उद्योगपति अरुण लखानी के नाम की चर्चा भाजपा की ओर से वर्धा-चंद्रपुर-गड़चिरोली निर्वाचन क्षेत्र से जाने-माने उद्योगपति अरुण लखानी के नाम की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है। पिछली बार भी उनका नाम रेस में आया था, वहीं अमरावती निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के प्रवीण पोटे की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां