मिशन मुक्ति, भिक्षावृत्ति, पुनर्वास, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

नागपुर में 'मिशन मुक्ति' की कामयाबी: भिक्षावृत्ति के दलदल से मुक्त कराए गए 52 और लोग, अब तक 745 को नया जीवन

Nagpur Mission Mukti: नागपुर में मिशन मुक्ति टप्पा-3 के तहत 52 लोगों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया गया। तीनों चरणों में अब तक 745 लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जा चुका है।

अंकिता पटेल

Nagpur Mission Mukti Beggar Rehabilitation: नागपुर सिटी को भिक्षावृत्ति मुक्त, बाल-स्नेही और सुरक्षित शहर बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र कुमार सिंगल की परिकल्पना में शुरू किया गया 'मिशन मुक्ति' अभियान अब एक बड़ा जन-आंदोलन बनता जा रहा है। इसी क्रम में 'मिशन मुक्ति टप्पा-3' के तहत संयुक्त कार्रवाई की गई जिसमें 52 लोगों को भिक्षावृत्ति के चंगुल से मुक्त कराया गया। कार्रवाई में जिला प्रशासन, नागपुर पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग, महानगरपालिका और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने समन्वय के साथ काम किया। मुक्त कराए गए 52 लोगों का विवरण इस प्रकार है।

बालक: 4 (1 लड़का और 3 लड़कियां) इस तीसरी कड़ी के बाद केवल 'मिशन मुक्ति-3' के तहत अब तक 263 लोगों को मुख्यधारा में लाया जा चुका है। वहीं तीनों चरणों को मिलाकर अब तक कुल 745 लोगों को भिक्षावृत्ति के दलदल से बाहर निकाला गया है।

अभियान का उद्देश्य और प्रभाव

यह अभियान न केवल शहर के प्रमुख चौराहों, सिग्नल और धार्मिक स्थलों से भिक्षावृत्ति को कम कर रहा है बल्कि बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान कर उनके भविष्य को सुरक्षित कर रहा है।

मिशन के तहत न केवल लोगों को सड़कों से हटाया जा रहा है बल्कि उन बेघर और निराश्रितों को उनके परिवारों से दोबारा मिलाने (पुनर्मिलन) का कार्य भी प्राथमिकता से किया जा रहा है। मुक्त कराए गए सभी व्यक्तियों की काउंसलिंग, स्वास्थ्य जांच और उनके दस्तावेजों की पड़ताल कर उनका विधिवत पुनर्वास किया जा रहा है।

झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण, राजस्थान के नतीजों पर बोले PM मोदी

जयपुर-जोधपुर-कोटा में मेयर चुनाव पर लगी रोक, चुनावी नतीजों के बीच खराब हुई EVM

मराठी परिधान में दिखे PM मोदी! पीला कुर्ता और पारंपरिक धोती पहन पीयूष गोयल के घर की गणपति बप्पा की महाआरती

CM मोहन यादव से मिलीं उमा भारती, राहुल गांधी पर बोला हमला; कहा- इस उम्र में नाती-पोते हो जाते, वे काहे के जवान

भारत बना रहा कृत्रिम सूरज, असली सूर्य से 20 गुना ज्यादा रहेगा गर्म, जानें कैसे काम करता है यह सिस्टम