नाबालिग प्रेमिका की हत्या (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर में दिनदहाड़े नाबालिग प्रेमिका की हत्या, स्कूल से निकलते ही चाकू से गोदा, मची खलबली

Nagpur Crime News: नागपुर में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की की हत्या का मामला सामने आया। जिसके बाद स्कूल और स्कूल परिसर के आसपास खलबली मची हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रिया जैस

Nagpur Murder Case: नागपुर में पुराने प्रेम संबंधों में आई दरार के बाद एक नाबालिग ने अपनी 16 वर्षीय प्रेमिका की चाकू से वार कर हत्या कर दी। अजनी थानांतर्गत गुलमोहर नगर परिसर में दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद परिसर में खलबली मच गई। मृतक का नाम एंजेल जॉन बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लगभग 2 घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

कुछ समय से चल रही थी अनबन

नाबालिग छात्रा एंजेल कौशल्या नगर परिसर में रहती थी। वह अजनी के गुलमोहर नगर स्थित सेंट एंथोनी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा थी। आरोपी युवक 17 वर्ष का बताया जा रहा है। वह इमामबाड़ा परिसर में रहता है। 3 साल से इन दोनों की आपस में जान पहचान और प्रेम संबंध थे परंतु कुछ समय से उनके संबंधों में दरार आ गई थी। छात्रा ने आरोपी युवक से बात करना बंद कर दिया था। शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे जैसे ही छात्रा की स्कूल से छुट्टी हुई आरोपी बात करने के बहाने स्कूल के बाहर पहुंचा और चाकू से छात्रा पर कई बार वार कर मौके से फरार हो गया।

स्कूल में मची खलबली

वारदात की जानकारी मिलने के बाद स्कूल में खलबली मच गई। प्रिंसिपल ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के दौरान ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। क्राइम ब्रांच समेत अजनी पुलिस की कुल 8 टीमें आरोपी की तलाश में जुटी। हत्या के लगभग 2 घंटों के बाद पुलिस ने आरोपी को समतानगर स्थित गुरुद्वारे के पास धर दबोचा। आगे की जांच जारी है।

LCB ने माउजर के साथ 2 आरोपी पकड़े

स्थानीय अपराध शाखा नागपुर ग्रामीण की टीम ने रामटेक उपविभाग में पेट्रोलिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को माउजर (देसी पिस्तौल) के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी डोगरी वार्ड क्रमांक 1, तहसील रामटेक निवासी प्रवीण कृष्णा शरणागत (32) अवैध माउजर (देसी पिस्तौल) अपने पास रखता है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने भोंदेवाड़ा, सुर नदी किनारे रोड पर जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोहे का स्टील पॉलिश किया हुआ माउजर व मैगजीन बरामद हुआ।

आरोपी के पास हथियार का कोई वैध लाइसेंस भी नहीं था। पूछताछ में उसने बताया कि यह माउजर करीब 2 साल पहले उसने कन्हान कांद्री, तह। पारशिवनी निवासी पवन विट्ठल कुंभलकर (40) की मदद से फरार आरोपी कालीमाटी, तहसील कटंगी, जिला बालाघाट (म.प्र.) निवासी खिलेंद्र सिंह हीरा सिंह धुर्वे (30) से खरीदा था।

पुलिस ने आरोपी प्रवीण शरणागत के पास से बरामद माउजर व मैगजीन तथा एक एंड्रॉइड मोबाइल समेत कुल 50,000 रुपये का माल जब्त कर लिया। इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ रामटेक पुलिस स्टेशन में आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी प्रवीण शरणागत और पवन कुंभलकर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपी खिलेंद्र सिंह धुर्वे फरार है। मामला रामटेक पुलिस को सौंपा गया है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान