OBC आंदोलनकारियों से आज मिलेंगे CM (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

Maratha Reservation: OBC आंदोलनकारियों से आज मिलेंगे CM फडणवीस, 21 मांगों पर अड़ा महासंघ

Nagpur News: नागपुर में ओबीसी आंदोलन को शांत कराने और विराम देने के लिए आज सीएम देवेंद्र फडणवीस आंदोलनकारियों से मुलाकात करने जा रहे है। इस बीच वे ओबीसी समुदाय की मांगों को सुनेंगे।

प्रिया जैस

CM Devendra Fadnavis: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार, 4 सितंबर को सुबह 10 बजे संविधान चौक पर जारी ओबीसी के शृंखलाबद्ध उपवास (उपोषण) आंदोलन को भेंट देंगे। मराठा आंदोलन समाप्त होने के बाद उन्होंने नागपुर में अब ओबीसी आंदोलन की आवश्यकता नहीं होने का मत व्यक्त किया था। ऐसे में उनकी इस भेंट के दौरान राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ द्वारा शुरू किए गए इस उपोषण की समाप्ति होगी या नहीं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

किसी का नुकसान नहीं होगा : सरकार

सरकार का दावा है कि ओबीसी का आरक्षण कम किए बिना मराठा समाज को आरक्षण दिया गया है। हालांकि कुछ ओबीसी संगठन इस निर्णय के खिलाफ हैं। संविधान चौक पर आंदोलनकारियों ने सरकार के नये जीआर से ओबीसी को कोई नुकसान नहीं होने का मत व्यक्त किया। महासंघ के अध्यक्ष बबनराव तायवाडे ने जब यह भूमिका सामने रखी तब से मुख्यमंत्री की भेंट को विशेष महत्व प्राप्त हो गया है।

तय आरक्षण पर नहीं होगी छेड़खानी

फडणवीस ने पहले भी कई बार यह दोहराया था कि ओबीसी के आरक्षण में मराठाओं को कोई हिस्सा नहीं मिलेगा और मराठाओं को ओबीसी से आरक्षण नहीं दिया जाएगा। निर्णय के बाद भी मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ओबीसी आरक्षण से छेड़छाड़ किए बिना मराठाओं को आरक्षण दिया गया है। इस कारण ओबीसी आंदोलन अब केवल औपचारिकता रह गया है, ऐसी चर्चा भी चल रही है।

21 मांगों पर अड़ा ओबीसी महासंघ

ओबीसी महासंघ ने कुल 21 मांगें सरकार के समक्ष रखी हैं। इनमें सबसे प्रमुख मांग थी कि मराठाओं को ओबीसी कोटे से आरक्षण न दिया जाए। नया जीआर निकाला गया हो, फिर भी सरकार की ओर से लिखित आश्वासन चाहिए। इसके अलावा ओबीसी महामंडल को पर्याप्त आर्थिक सहायता, सारथी और महाज्योति को मदद के साथ ही छात्रों और महिलाओं के लिए अन्य सुविधाओं की भी मांगें शामिल हैं। इस भेंट के दौरान महासंघ मुख्यमंत्री के सामने इन सभी मांगों को जोरदार ढंग से रखेगा।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज