नागपुर में मनोज तिवारी की रैली (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

कोराडी मैया करना बेड़ा पार हो...मनोज तिवारी का 'नागपुरिया' अंदाज़, भोजपुरी गीतों से बीजेपी के लिए मांगे वोट!

Manoj Tiwari Nagpur Rally: नागपुर मनपा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी ने पश्चिम नागपुर में सभाएं लेकर भाजपा-महायुति उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।

प्रिया जैस

NMC Election BJP Campaign: भाजपा के स्टार प्रचारक प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी ने मनपा चुनाव में खड़े भाजपा व महायुति के उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की। पश्चिम नागपुर के उत्थाननगर, सुरेन्द्रगढ़ और काशीनगर में सभा का आयोजन किया गया।

उन्होंने अपनी चिर परिचित शैली में कुछ गीत व गाने गाकर नागरिकों से अपना आशीर्वाद वोट के रूप में भाजपा-महायुति के उम्मीदवारों को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिलके दौड़ा दो विकास की डगरिया, विकास की ओर चले नागपुर नगरिया... इस दौरान शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, सांसद कृपाशंकर सिंह सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। दयाशंकर तिवारी ने उम्मीदवार भूषण शिंगणे, संदीप जाधव, संगीता गिर्हे, ममता ठाकुर को विजयी बनाने की अपील की।

ट्रिपल इंजन से आपको ही फायदा

दयाशंकर तिवारी ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्य में सीएम देवेन्द्र फडणवीस और डीसीएम एकनाथ शिंदे हैं। अगर यहां आप भाजपा-महायुति के उम्मीदवारों को जीत दिलाते हैं तो फायदा आपका ही होगा। उन्होंने कहा कि कल अखबार में भी छपेगा कि तिवारी यहां आए थे तो उम्मीदवार जीत गए।

उन्होंने कहा कि अगर जीत के बाद नगरसेवक आपका कार्य नहीं करते तो फिर मेरे पास आइए। हम इनसे काम करवा ही लेंगे। उन्होंने कोराडी मैया करना बेड़ा पार हो... और यूपी के भैया हैं हम, देश के आभारी हैं जी...जैसे कुछ गाने गाकर भी उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की। बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित थे।

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा

नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए पंजाब के CM भगवंत मान? अथॉरिटी ने काटा 50 हजार का चालान, AAP ने सरकार को घेरा