नागपुर न्यूज 
नागपुर

बीमारी को न्योता दे रहा मनीषनगर RUB, जगह-जगह पानी की लीकेज नालियों में फैली गंदगी, नहीं हो रही सफाई

RUB: मनीषनगर को वर्धा रोड से जोड़ने वाला आरयूबी आज अनदेखी के चलते अपनी चमक-दमक खोता जा रहा है। पूरे शहर से लोग इस आरयूबी की चमक-दमक को देखकर मोहित होकर सेल्फी लेने आते थे।

प्रिया जैस

Nagpur News: मनीषनगर में देर रात तक यहां सेल्फी लेने वालों की भीड़ नजर आती थी लेकिन आज इसकी हालत पूरी तरह से खराब हो चुकी है। आलम यह है कि बिन बारिश में यहां पर पानी जम रहा है। पानी से बदबू उठने लगी है। हर आने-जाने वाले इसे महसूस कर रहे हैं। सीधे-सीधे बीमारी को न्योता दे रहा है। लोग बड़े पैमाने पर शिकायत कर रहे हैं लेकिन सफाई के लिए कोई पहल नहीं हो रही है।

इतना ही नहीं, पानी के साथ गंदगी टायर में लगकर पूरे मार्ग को चिकनाहट से भर रही है। ऐसे में टू-व्हीलर के गिरने की संभावना रहती है। शुरुआत से लेकर अब तक इस आरयूबी में लीकेज की समस्या बनी हुई है। लाख कोशिशों के बावजूद अधिकारी लीकेज को बंद नहीं करा सके। नाले के पानी का लीकेज होने से जगह-जगह गंदा पानी जमा रहता है। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नालियों में गंदगी

पानी की निकासी के लिए साइड में बनाई गईं अस्थायी नालियों की तो कभी सफाई ही नहीं की गई। नालियों में गंदगी भर गई है। प्रशासन द्वारा न तो इसकी सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है और न ही इसकी बंद हो चुकी लाइट शुरू की जा रही है। आरयूबी दयनीय अवस्था में पहुंच चुका है। पहले यहां पर नाली से रिसने वाले पानी के कारण इसे खोला नहीं जा रहा था लेकिन दिखावे के लिए इसकी समस्या को सुलझाकर इसे खोल तो दिया था पर इस समस्या पर स्थायी रूप से काम नहीं किया गया।

रात में निकलने से कतराते हैं लोग

पूरी लाइटें शुरू होने से यहां पर देर रात चहल-पहल नजर आती थी लेकिन आज लाइटें बंद होने से लोग देर रात को यहां से जाने में कतराते हैं। बीच-बीच में लाइटें नहीं होने से अंधेरा छाया रहता है। पहले यह युवाओं का सेल्फी प्वाइंट बन गया था परंतु आज गंदगी के बीच में कोई सेल्फी निकालना नहीं चाहता।

साफ-सफाई के अभाव में इसकी हालत खराब होती जा रही है। मनीषनगर से वर्धा रोड जाने वाले लोगों के अनुसार गाड़ियों से हमेशा गंदा पानी उड़ता है। इसे बनाकर लावारिस छोड़ दिया गया है। जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो इसकी हालत और बद से बदतर हो जायेगी।

पूरे मार्ग में चिकनाहट

अंडर ब्रिज के नीचे पानी और मिट्टी से मार्ग चिकनी हो गया है। इस पर चलना जान को जोखिम में डालना है। लोग धीरे-धीरे वाहन को बाहर निकालते हुए नजर आते हैं। कई बार टू-व्हीलर वालों का वाहन डगमगा जाता है और गिर पड़ते हैं। हजारों लोग रोज जान जोखिम में डालकर चल रहे हैं। कई अधिकारी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं लेकिन उनके पास भी इसे लेकर फुर्सत नहीं है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट