आरोपी नितिन तागड़े (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर जिले के सावरगांव बस में युवती पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, परिजनों को दी थी धमकी

Nagpur News: नागपुर जिले के सावरगांव में एक बस में युवती पर हमला करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने युवती के परिजनों को भी धमकाने की कोशिश की थी।

प्रिया जैस

Sawargaon News: सावरगांव में कॉलेज जाने वाली एक युवती पर बस में धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी जुनोना (फुके), तहसील नरखेड़ निवासी नितिन सोपीनाथ तागड़े (26) को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे नागपुर के अंबाझरी क्षेत्र से नरखेड़ पुलिस ने हिरासत में लिया।

हमले का शिकार हुई 19 वर्षीय युवती सिंदी (उमरी) गांव की निवासी है। यह घटना गत सप्ताह सुबह लगभग 8 बजे सावरगांव में घटी थी। कॉलेज जा रही युवती पर आरोपी ने बस में चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। उसी समय बस में मौजूद सावरगांव निवासी यश कालबांडे (19) ने साहस दिखाते हुए आरोपी का हाथ पकड़ लिया और युवती की जान बचाई।

नरखेड़ पुलिस ने मामला दर्ज किया

इस संघर्ष में यश भी जख्मी हुआ, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया था। नरखेड़ पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर विशेष पथक गठित किया। गहन खोजबीन के बाद पुलिस ने अंबाझरी क्षेत्र में जाल बिछाकर आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी नितिन पिछले 3 वर्षों से युवती का पीछा कर रहा था और शादी से इनकार करने पर उसे लगातार धमकियां दे रहा था।

युवती के परिजनों को दी धमकी

हमले से एक दिन पहले आरोपी युवती के घर पहुंचा था और उसके परिजनों को धमकाते हुए कहा था, तुम्हारी बेटी की शादी मुझसे करा दो, नहीं तो मैं उसे जान से मार दूंगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संशोधित भारतीय दंड संहिता की धारा 78 (1), 352 (2), 109 (1) के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच नरखेड़ पुलिस निरीक्षक अजीत कदम के मार्गदर्शन में जारी है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज