नागपुर क्राइम (डिजाइन फोटो) 
नागपुर

नाबालिग प्रेमिका से देह व्यापार का प्रयास, युवक गिरफ्तार, ह्यूमन ट्रैफिकिंग का संदेह

Crime News: प्रेम के बहाने नाबालिग लड़की को देह व्यापार में फंसाने की कोशिश करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को संदेह है कि यह ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़ा हो सकता है।

प्रिया जैस

Nagpur Crime: नागपुर में प्रेम के बहाने नाबालिग लड़की को फंसाकर उसे देह व्यवसाय के लिए मजबूर करने का एक और चौंका देने वाला मामला सामने आया। शहर के रेड लाइन एरिया में पुलिस ने एक युवक को 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा।

आरोपी का नाम आरोपी शुभम मोनिरीया झंजावत (21) है। उसने राजस्थान से लड़की को भगाकर नागपुर लाया और उसे कोठे पर बेचने का प्रयास किया। पुलिस को आशंका है कि यह मामला ह्यूमन ट्रैफिकिंग के बड़े गिरोह से जुड़ा हो सकता है।

क्या है मामला?

मामला लकड़गंज थाना क्षेत्र की गंगा-जमुना बस्ती का है। पुलिस का ध्यान तब गया जब एक युवक एक किशोरी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ दिखाई दिया। दोनों को हिरासत में लेकर गंगा-जमुना चौकी पर की गई। पूछताछ ने मामले की सनसनीखेज परतें खोल दीं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि 17 वर्षीय नाबालिग लड़की राजस्थान के बूंदी जिले की रहने वाली है। शुभम ने प्रेम का झांसा देकर उसे अपने साथ नागपुर लाने में सफलता पायी।

शादी का झांसा, फिर सच्चाई सामने आई

लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी शुभम उसके गांव का ही रहने वाला है और दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं। शुभम ने उसे नागपुर आकर शादी करने और अच्छे जीवन का सपना दिखाया। इस लालच में वह उसके साथ नागपुर आ गई लेकिन यहां पहुंचने के बाद शुभम का रवैया पलट गया।

उसने लड़की पर गंगा-जमुना बस्ती में देह व्यवसाय करने और पैसा कमाने का दबाव डालना शुरू कर दिया। जब लड़की ने इनकार किया तो उसके साथ मारपीट और जबरदस्ती की गई। शुभम उसे स्थानीय कोठे पर बेचने की कोशिश में था कि तभी पुलिस की सतर्क नजर ने इस घिनौने खेल को नाकाम कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किए गंभीर मामले

लकड़गंज पुलिस ने आरोपी शुभम के खिलाफ यौन शोषण, अपहरण और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। नाबालिग लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया और उसके बयान दर्ज किए गए। पुलिस का मानना है कि यह मामला अकेले आरोपी तक सीमित नहीं है बल्कि एक बड़े मानव तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। लड़की को कोठे पर पहुंचाने की पूरी साजिश की गहन जांच की जा रही है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी हुई है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

सिलाई के नाम पर लाए, जबरन कराया रैंप वॉक...पूर्व माओवादी महिलाओं का बड़ा दावा, रायपुर फैशन शो पर मचा बवाल!

Ram Mandir Donation Case: सुप्रीम कोर्ट ने SIT की स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया इनकार

IBPS CSA Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने जनरल धीरज सेठ को सौंपी जनरल की मानद रैंक, दशकों पुरानी परंपरा जारी