-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- 4 Bangladeshis Caught In Nashik Fake Aadhar Cards Recovered Maharashtra Crime News
फिर पकड़े गए 4 बांग्लादेशी, मानव तस्करी का खुलासा, फर्जी आधार कार्ड बरामद
- Written By: सोनाली चावरे
नासिक में 4 बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने पकड़ लिया है। इन महिलाओं ने सूरत से जाली आधार कार्ड बनवाए थे। पुणे से भी 5 बांग्लादेशी महिलाओं गिरफ्तार कर लिया है।

4 बांग्लादेशी गिरफ्तार (pic credit; social media)
Bangladeshi arrested in Nashik: अवैध रूप से भारत में रह रहीं 4 बांग्लादेशी महिलाओं और उन्हें आश्रय देने वाले एक व्यक्ति को सोमवार (21 जुलाई) को जिला एवं सत्र न्यायालय ने पुलिस हिरासत में भेज दिया। संदिग्ध महिलाओं ने खुलासा किया है कि उन्होंने सूरत से जाली आधार कार्ड बनवाए थे। इसी तरह की एक घटना पुणे में भी सामने आई है, जहां 5 बांग्लादेशी महिलाओं को वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
नाशिक में क्राइम ब्रांच यूनिट एक और अंबड पुलिस ने संयुक्त रूप से अमृतधाम इलाके के खैरेमला में छापा मारा। इस दौरान, माइशा हबीब शेख (22), निशान मिहीर शेख (21), झुमूर हसन शेख (33) और रिहाना जलील गाजी (30, सभी बांग्लादेश निवासी) नामक 4 महिलाओं के साथ नवजीत भवन दास (38, निवासी अमृतधाम) को हिरासत में लिया गया। नवजीत ने इन चारों महिलाओं को अपने कमरे में रहने की अनुमति दी थी। जांच में सामने आया है कि संदिग्ध जगदीश मिस्त्री (निवासी सूरत) और 2 अन्य बांग्लादेशी व्यक्तियों ने इन चारों महिलाओं को नाशिक पहुंचाया था।
नाशिक में ‘डंकी रूट’ से घुसपैठ का खुलासा
यह भी पता चला है कि चारों महिलाओं को बांग्लादेश सीमा पर नागरिक अधिकारी की लिखित अनुमति के बिना ‘डंकी रूट’ (अवैध प्रवेश मार्ग) के माध्यम से भारत लाया गया था। ये महिलाएं बांग्लादेश के पिरोपुर, पिरतपुर, जोशी और चंडिपुर जिलों की रहने वाली हैं। पुलिस ने चार महिलाओं और दो पुरुष संदिग्धों के खिलाफ अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और रहने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
सम्बंधित ख़बरें
सपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर
किडनी बिक्री रैकेट: रोशन कुले किडनी बिक्री केस में बड़ा मोड़, दिल्ली के डॉक्टर ने किया आत्मसमर्पण
छत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
उज्जैन में काम से लौट रहे युवकों पर अज्ञात बदमाशों का जानलेवा हमला; चाकूबाजी में दो गंभीर रूप से घायल
यह भी पढ़ें – अहिल्यानगर में पकड़े गए 3 अवैध बांग्लादेशी, जाली दस्तावेज बनाकर छुपाई पहचान
पुणे में वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़
पुणे में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है। एक अज्ञात सूचना के आधार पर, 18 जुलाई से फरासखाना पुलिस स्टेशन और मानव तस्करी विरोधी विभाग (AHTU) के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार पेठ के वेश्यावृत्ति वाले इलाके में विशेष अभियान चलाया। गिरफ्तार की गई महिलाओं के पास कोई वैध पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं पाए गए, और वे अवैध रूप से भारत में रह रही थीं।
पुणे शहर पुलिस ने बुधवार पेठ के वेश्यावृत्ति वाले इलाके से पांच बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में उन्हें भारत में अवैध रूप से लाने और उनके ठहरने की व्यवस्था करने वाले कुछ दलाल भी सामने आए हैं। पुलिस ने इस मामले में पासपोर्ट अधिनियम, आव्रजन अधिनियम और मानव तस्करी विरोधी कानूनों के तहत मामले दर्ज किए हैं। प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि ये महिलाएं बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत आई थीं। उन्होंने खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बताया और बाद में पुणे आकर वेश्यावृत्ति में लिप्त हो गईं।
4 bangladeshis caught in nashik fake aadhar cards recovered maharashtra crime news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMउत्तराखंड-गुजरात के बाद अब बंगाल की बारी! UCC बिल लाने की तैयारी में सुवेंदु सरकार, जानें क्या है पूरा प्लान
Jun 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














