महावितरण (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

Mahavitaran ने एक झटके में चुकाया 12,800 करोड़ का कर्ज, ब्याज की रकम में की बड़ी बचत

Mahavitaran Loan Repayment: महावितरण ने SBI का 12,800 करोड़ का कर्ज समय से पहले चुकाया, कम ब्याज पर पुनर्वित्त से बड़ी बचत, कंपनी की वित्तीय साख मजबूत।

प्रिया जैस

SBI Loan Prepayment: देश की सबसे बड़ी बिजली वितरण कंपनी महावितरण ने हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के 12,800 करोड़ के कर्ज का समय से पहले एकमुश्त भुगतान कर दिया है। अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक लोकेश चंद्र ने बताया कि यह भुगतान अन्य वित्तीय संस्थानों से कम ब्याज दर पर कर्ज लेकर और कंपनी के स्वयं के फंड (स्वनिधि) का उपयोग करके किया गया है।

जिससे ब्याज की राशि में बड़ी बचत होगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महावितरण को आर्थिक रूप से और अधिक सक्षम बनाने का निर्देश दिया था और इसी दिशा में कंपनी पर से कर्ज का बोझ कम करने के लिए यह सफल कदम उठाया गया है।

कर्ज भुगतान का गणित

  • महावितरण ने विभिन्न चरणों में एसबीआई से कुल 12,800 करोड़ का कर्ज लिया था जिस पर कंपनी को 8.65% से 9.25% की दर से ब्याज देना पड़ रहा था।
  • इसके स्थान पर महावितरण ने अन्य वित्तीय संस्थानों से 8।25% की कम ब्याज दर पर 7,100 करोड़ का कर्ज लिया और एसबीआई के 7,100 करोड़ के कर्ज का भुगतान किया।
  • शेष 5,634 करोड़ का एसबीआई का कर्ज महावितरण ने अपने स्वयं के फंड (स्वनिधि) से चुकाया।

महावितरण की साख बढ़ी

महावितरण द्वारा एकमुश्त में 12,800 करोड़ के कर्ज का समय से पहले भुगतान करने से वित्तीय बाजार में कंपनी की साख (क्रेडिट रेटिंग) बढ़ी है। इस कदम से निवेशकों का विश्वास भी बढ़ा है। भविष्य में अगर कंपनी को निजी या सार्वजनिक बॉन्ड जारी करने हों तो इतने बड़े कर्ज का सफल भुगतान अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। आने वाले समय में महावितरण को शेयर बाजार में सूचीबद्ध (लिस्टेड) करने की दिशा में भी यह कर्ज चुकौती महत्वपूर्ण है।

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव