महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट (सोर्स: AI) 
नागपुर

महाराष्ट्र का मौसम: मुंबई-ठाणे में बारिश, नागपुर समेत विदर्भ में तूफान का अलर्ट; अकोला-अमरावती को अभी इंतजार

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।

आकाश मसने

IMD Rain Alert Maharashtra: महाराष्ट्र में मॉनसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। पिछले दो दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि अब राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 जून को राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मुंबई-ठाणे समेत कोंकण में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड और रत्नागिरी के कई इलाकों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है। हालांकि लगातार मूसलाधार बारिश की स्थिति अभी नहीं बनेगी, लेकिन कई स्थानों पर तेज बौछारें लोगों को गर्मी से राहत दिला सकती हैं।

पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कई जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। पुणे, सातारा, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, नांदेड़, लातूर, धाराशिव जिले के कई क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

विदर्भ के इन जिलों में होगी बारिश

विदर्भ में भी मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने नागपुर, भंडारा, चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया, वर्धा और यवतमाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

अकोला-अमरावती में अभी और इंतजार

राज्य के बाकी हिस्सों के मुकाबले अकोला, अमरावती और बुलढाणा में बारिश के आसार कम है। इस भीषण गर्मी की मार झेल चुके इन जिलों में अभी दो दिन और गर्मी और उमस परेशान करेगी। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में 29 जून के बाद बारिश के आसार है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

आने वाले सप्ताह में बढ़ सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जून के अंतिम दिनों और जुलाई की शुरुआत में अरब सागर से नमी बढ़ने के साथ मानसून फिर सक्रिय हो सकता है। ऐसे में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप