मुंबई के मरीन ड्राइव का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

महाराष्ट्र का मौसम: तटीय इलाकों में जमकर होगी बारिश, IMD ने 26 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

Maharashtra Monsoon: महाराष्ट्र में मानसून फिर एक बार सक्रिय हो गया है। तटीय इलाकों के साथ-साथ कई जिलों में बारिश का येलाे अलर्ट जारी किया है। मुंबई, नागपुर में सुबह के बादल छाए हुए है।

आकाश मसने

Maharashtra Weather Update: पिछले दो दिनों से महाराष्ट्र में मौसम में बदल रहा है। मानसून फिर एक बार सक्रिय हो गया है। 9 अगस्त को पश्चिमी तटीय और पर्वतीय जिलों में गरज-बरसात, हवाओं, और कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, मुंबई और आसपास के जिलों में हल्की बारिश और बादलों का दौर रहेगा। तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन कभी-कभार नमी और गीले मौसम के चलते असुविधा हो सकती है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के 26 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 8–12 अगस्त के लिए जारी पांच‑दिवसीय पूर्वानुमान में यह स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है कि 9 अगस्त तेज वर्षा के साथ गरज के साथ की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली की कड़कड़ाहट के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विशेष रूप से रायगड, रत्नागिरी, और सिंधुदुर्ग जिलों में बारिश की संभावना है।

वहीं मुंबई, ठाणे और पालघर जैसे शहरी और उपनगरीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि इन इलाकों में गरज-चमक की तीव्रता कम रहेगी, लेकिन बादल छाए रहने और रुक-रुक कर वर्षा होने की स्थिति बनी रहेगी। रायगड, रत्नागिरी, और सिंधुदुर्ग जिलों में मौसम काफी सक्रिय और अस्थिर रहेगा।

नागपुर में बारिश का येलाे अलर्ट

नागपुर समेत विदर्भ के कई जिलों में बारिश का येलाे अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को नागपुर में हल्की बुंदाबांदी हुई, जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है। मौसम विभाग के येलाे अलर्ट को देखते हुए बारिश की संभावना है।

कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?

मुंबई में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर तक हल्की बारिश की संभावना है। तापमान 28–30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। शाम होते-होते तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है और रात में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

क्या बरतें सावधानी

रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के जिला प्रशासन ने नागरिकों को सलाह दी गई है कि बिजली गिरने और तेज़ हवाओं को देखते हुए बिना ज़रूरत के घर से बाहर न निकलें। खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे रुकने से बचें। वहीं, मुंबई और आसपास के इलाकों में के लोगों को छाता या रेनकोट साथ रखने की सलाह दी गई है।

अगस्त के अंत तक सक्रिय रहेगा मानसून

IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है, लेकिन अगस्त के अंत तक मॉनसून सक्रिय बना रह सकता है। फिलहाल राज्य के कई क्षेत्रों में बरसात से राहत नहीं मिलती दिख रही है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव

CM के काफिले को काले झंडे दिखाने पर बड़ा एक्शन, SHO समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 8 कांग्रेसी गिरफ्तार

NTA की परीक्षा के बीच अचानक बिजली गुल होने से मचा बवाल, परीक्षा रद्द, नई डेट घोषित

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड