माफसू नागपुर (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

माफसू में 2 महीने से उपकुलपति नहीं, नागपुर विवि की कुलपति के पास अतिरिक्त प्रभार

Maharashtra Universities: महाराष्ट्र के तीन महत्वपूर्ण विश्वविद्यालयों में उपकुलपति नियुक्ति प्रक्रिया लंबित होने से प्रशासनिक कामकाज प्रभारी अधिकारियों के भरोसे रहने की स्थिति बन गई है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • महाराष्ट्र के तीन महत्वपूर्ण विश्वविद्यालयों में उपकुलपति नियुक्ति प्रक्रिया लंबित है।

  • नागपुर स्थित माफसू में 27 सितंबर से उपकुलपति का पद रिक्त है।

  • नागपुर विश्वविद्यालय की उपकुलपति डॉ. मनाली क्षीरसागर के पास माफसू का अतिरिक्त प्रभार है।

  • डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के उपकुलपति 28 नवंबर और वसंतराव नाईक मराठवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय के उपकुलपति 4 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे।

MAFSU Nagpur: राज्य के 3 महत्वपूर्ण विश्वविद्यालयों में उपकुलपतियों को नियुक्ति प्रक्रिया लंबित होने से विश्वविद्यालयों का प्रशासनिक कामकाज प्रभारी अधिकारियों के भरोसे रहने की स्थिति बन गई है। इसमें नागपुर स्थित महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय (माफसू) का मामला विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। माफसू में पिछले 2 महीने से उपकुलपति का पद रिक्त है और राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की उपकुलपति डॉ.मनाली क्षीरसागर के पास अत्तिरिक्त प्रभार है।

वहीं आगामी दिनों में 2 कृषि विश्वविद्यालयों के उपकुलपति भी सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसके बावजूद नई नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू करने संबंधी अधिसूचना की प्रतीक्षा बनी हुई है। महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपत्ति 27 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद से यह पद रिक्त है। नागपुर विश्वविद्यालय की उपकुलपति को माफसू का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 2 महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद नए उपकुलपति की चयन प्रक्रिया के लिए अधिसूचना जारी नहीं हुई है।

पीकेवी, मराठवाड़ा विवि में भी जल्द ही रिक्त होंगे

डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के उपकुलपति 28 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसी तरह वसंतराव नाईक मराठवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय के उपकुलपति का कार्यकाल 4 दिसंबर को समाप्त होगा। इसके चलते दोनों कृषि विश्वविद्यालयों में भी उपकुलपति के पद रिक्त हो जाएंगे,

इन पदों पर नई नियुक्तियों के लिए अब तक चयन समिति गठित करने संबंधी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। परिणामस्वरूप इन विश्वविद्यालयों का कामकाज भी प्रभारी उपकुलपतियों के भरोसे रहने की संभावना है। कृषि अनुसंधान और शिक्षा पर पड़ेगा असर राज्य में कृषि विश्वविद्यालयों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

शीर्ष पदों का रिक्त रहना चिंता का विषय

विदर्भ और मराठवाड़ा में सुखा, सिंचाई की सीमाएं, कपास-सोयाबीन उत्पादकों की समस्याएं, जलवायु परिवर्तन और किसानों की आत्महत्या जैसी गंभीर चुनौतियों के बीच कृषि विश्वविद्यालयों से अनुसंधान और नई तकनीकों के विकास की अपेक्षा रहती है। उपकुलपति के नेतृत्व में ही शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध कार्य, बीज उत्पादन और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने की दिशा तय होती है। ऐसे में शीर्ष पदों का रिक्त रहना चिंता का विषय बन सकता है।

चयन प्रक्रिया में 2-3 महीने

नए उपकुलपति की नियुक्ति के लिए राज्यपाल कार्यालय की और से चयन समिति गठित की जाती है। इसके बाद बदन के महानदंड तय कर विज्ञापन जारी किया जाता है। प्राप्त आवेदनी की छंटनी, दस्तावेजों का सत्यापन, उम्मीदवारों का प्रस्तुतीकरण और साक्षात्कार जैसी प्रक्रियाओं के बाद अंतिम नियुक्ति होती है। इस पूरी प्रक्रिया में सामान्यत: 2 से 3 महीने का समय लग सकता है।

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास