देवेंद्र फडणवीस, नागपुर, ओवरब्रिज परियोजनाओं का लोकार्पण (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

रेलवे फाटक मुक्त होगा महाराष्ट्र, नागपुर में CM फडणवीस का बड़ा ऐलान; 3 साल में बनेंगे 145 ओवरब्रिज

Railway Crossing Safety Project: नागपुर में CM देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि अगले 3 वर्षों में 145 रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। लक्ष्य महाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाकर दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

अंकिता पटेल

Maharashtra Gate Free Initiative: नागपुर राज्य के नागरिकों को सुरक्षित, आधुनिक एवं तकनीक आधारित परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रेलवे फाटकों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आगामी 3 वर्षों में 145 रेलवे ओवरब्रिजों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके साथ ही महाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त राज्य बनाया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में की। उनके हाथों वर्धमाननगर रेलवे क्रॉसिंग पर 4 लेन वाले रोड ओवरब्रिज तथा राज्यभर में 484 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 9 महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ।

महाराष्ट्र बनेगा रेलवे फाटक मुक्त, 145 पुलों को मंजूरी

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, विधायक कृष्णा खोपड़े, महापौर नीता ठाकरे और महारेल के एमडी राजेश जायसवाल उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा ने कहा कि रेलवे फाटकों पर होने वाली दुर्घटनाओं में हर वर्ष लगभग 21 हजार लोगों की जान चली जाती है।

इसी कारण महाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने का निर्णय लिया गया है। राज्य में 524 रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज या अंडरपास की आवश्यकता है। इनमें 121 रेलवे फाटकों सहित कुल 145 रेलवे पुलों के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है।

औद्योगिक विकास को मिलेगी गति

सीएम ने कहा कि रेलवे परियोजनाओं के लिए महारेल की स्थापना होने से राज्य में आधारभूत ढांचे के विकास को नई गति मिली है, नागपुर और मुंबई जैसे शहरों में अत्यंत जटिल पुलों का निर्माण भी समयबद्ध तरीके से पूरा किया गया है। उन्होंने घोषणा की कि भगवान संभवनाथ चौक से डिप्टी सिग्नल मार्ग तक बने आरओबी का नाम पूर्व उपमहापौर बाहरीनबाई सोनथोईर के नाम पर रखा जाएगा।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं