Nagpur Lawn Banquet Rule Violation( Source: Social Media ) 
नागपुर

नियमों की धज्जियां उड़ा रहे नागपुर सिविल लाइंस के लॉन्स, प्रशासन की निष्क्रियता पर भड़के नगरसेवक प्रमोद ठाकुर

Nagpur Civil Lines Issue: नागपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में लॉन्स द्वारा नियमों की अनदेखी से नागरिक परेशान हैं। नगरसेवक प्रमोद ठाकुर ने मनपा आयुक्त से मिलकर कार्रवाई की मांग की व आंदोलन की चेतावनी दी।

अंकिता पटेल

Nagpur Lawn Banquet Rule Violation: नागपुर शहर संवाददाता। लॉन्स की कारगुजारियों से सिविल लाइंस के नागरिक परेशान हैं। हाई कोर्ट हंटर पर हंटर दे रहा है लेकिन अधिकारी केबिन से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

नागरिकों को हो रही समस्याओं को देखते हुए नगरसेवक प्रमोद ठाकुर ने आज लॉन्स की समस्या को लेकर मनपा आयुक्त विपिन इटनकर से भेंट की और जल्द से जल्द कदम उठाने की मांग की है।

ठाकुर ने कहा कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो वे लॉन्स के सामने धरना आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे और इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार होगा। ठाकुर ने इटनकर को बताया कि कैसे सिविल लाइंस के लॉन्स नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। किसी भी कानून का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लॉन्स मालिक को केवल समय दिया जा रहा है।

बंद करें लॉन्स: उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नियम का पालन नहीं करने वाले लॉन्स को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। नागरिकों की परेशानियों को सहन नहीं किया जाएगा।

अगर प्रशासन 7 दिनों के अंदर कदम नहीं उठाता है तो वे लॉन्स के सामने धरने पर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि हाई कोर्ट के हंटर के बाद भी मनपा प्रशासन नहीं जाग रहा है। इसके पीछे 'साठगांठ' की बू आने लगी है।

वाईएमसीए की चुप्पी भी रहस्यमय

ठाकुर ने कहा कि वाईएमसीए की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कर चल रहे रेस्टोरेंट पर पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन उनकी चुप्पी भी आश्चर्यजनक है। पदाधिकारी कुछ भी कदम उठाने से परहेज कर रहे हैं जिससे स्पष्ट होता है कि वाईएमसीए अपनी जमीन का दुरुपयोग होने देने के पक्ष में है।

नागरिकों को नहीं होगी परेशानी

मनपा आयुक्त ने कहा कि वे भी लॉन्स से होने वाली समस्याओं से अवगत है। वे इस मुद्दे पर जोन कार्यालय से बात करेंगे और उन्हें तत्काल पहल करने का निर्देश देंगे ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो जाए, जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देंगे। इस अवसर पर समीर राय, रुपेश नितनवारे, सैफ अली, सूरज तिवारी, अप्पू कनोजिया ताबिश शेख, बंटी यादव जुबेर शेख उपस्थित थे।

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान