बाथरूम में IT कर्मचारी को आया कार्डियक अरेस्ट 
नागपुर

नागपुर : बाथरूम में IT कर्मचारी को आया कार्डियक अरेस्ट, दिल की धड़कन रुकने से मौत

नागपुर में आईटी कंपनी के एक 40 वर्षीय कर्मचारी की कार्यालय में हृदयाघात से मौत हो गई है।

राहुल गोस्वामी

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में आईटी कंपनी के एक 40 वर्षीय कर्मचारी की कार्यालय में हृदयाघात से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बीते शुक्रवार को उस दौरान हुआ जब कर्मचारी शौचालय गया हुआ था। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान ‘HCL टेक्नोलॉजीस' के वरिष्ठ विश्लेषक नितिन एडविन माइकल के रूप में हुई है।

मामले पर सोनेगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि नितिन मिहान इलाके में स्थित कंपनी के कार्यालय के शौचालय में शुक्रवार शाम सात बजे गया था, लेकिन इसके बाद वह वहां बेहोश पाया गया। उन्होंने बताया कि निखिल के सहकर्मी उसे पास ही नागपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सोनेगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि निखिल की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में निखिल की मौत हुई। पुलिस के अनुसार निखिल के परिवार में उसकी पत्नी और एक 6 साल का बेटा है।

क्या है कार्डियक अरेस्ट

कार्डियक अरेस्ट तब होता है जब दिल अचानक ही धड़कना बंद कर देता है। ऐसे मौके पर मस्तिष्क और अन्य अंगों में रक्त प्रवाह की कमी के चलते व्यक्ति बेहोश हो सकता है और विकलांग भी हो सकता है या अगर समय पर तुरंत ही इलाज न किया जाए तो उसकी तुरंत ही मृत्यु भी हो सकती है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान