नागपुर HSC रिजल्ट,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

HSC 2026: नागपुर विभाग 88.67% के साथ फिर पिछड़ा, लड़कियों ने मारी बाजी; अमरावती तीसरे स्थान पर

Maharashtra HSC Result: महाराष्ट्र HSC रिजल्ट में नागपुर विभाग का प्रदर्शन 88.67% रहा, जो पिछले साल से कम है। लड़कियों ने फिर बाजी मारी, जबकि नागपुर जिला 91.66% के साथ अव्वल रहा।

अंकिता पटेल

Nagpur Division Result: नागपुर महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शनिवार को 12वीं बोर्ड का परिणाम घोषित किया गया। इस बार भी विभाग का परिणाम अपेक्षाकृत कम ही रहा। विभाग से कुल 88.67 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 2 प्रतिशत कम है।

परिणामस्वरूप नागपुर विभाग की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और यह इस वर्ष भी राज्य में अंतिम से दूसरे, पानी 8वें स्थान पर बना हुआ है। दूसरी ओर अमरावती विभाग ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 90.92 फीसदी परिणाम के साथ राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया।

राज्य स्तर पर कोंकण विभाग ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि पुणे विभाग दूसरे स्थान पर रहा। मंडल द्वारा फरवरी-मार्च में ली गई परीक्षा में विभाग से 76,753 लड़के और 75,477 लड़कियों मिलाकर कुल 1,52,230 विद्यार्थी प्रविष्ट हुये थे। इनमें 1,34,988 यानी 88.67 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुये। हमेशा की तरह इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी।

75,477 लड़कियों में से 69,821 परीक्षा में उत्तीर्ण हुई। परीक्षा में शामिल हुये 76,753 लड़कों में से 65,167 उत्तीर्ण हुये। 92.50 फीसदी लड़कियों और 84.90 फीसदी लड़कों ने सफलता हासिल की। लड़कों की तुलना में लड़कियों का परिणाम 8 फीसदी अधिक रहा।

नागपुर जिला रहा अव्वल परिणाम में इस चार नागपुर जिले ने अव्वल स्थान हासिल किया। जिले में 62,864 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुये थे। इनमें से 57,622 विद्यार्थी यानी 91.66 फीसदी उत्तीर्ण हुये। जिले का परिणाम बढ़ने से स्नातक के अन्य पाठ्यक्रमों में अच्छे प्रवेश की उम्मीद की जा सकती है।

क्रमांक जिला प्रविष्ट उत्तीर्ण लड़के लड़कियां प्रतिशत (%)
1 नागपुर 62,864 57,622 27,977 29,645 91.66
2 गोंदिया 18,063 16,184 8,034 8,350 89.59
3 चंद्रपुर 26,757 23,739 11,391 12,348 88.72
4 वर्धा 15,521 13,585 6,533 7,052 87.52
5 भंडारा 16,555 13,927 6,576 7,351 84.12
6 गड़चिरोली 12,570 9,931 4,656 5,275 79.63

अंक पुनर्गणना व जेराक्स के लिए 17 मई तक आवेदन

बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम के बाद जिन विद्यार्थियों को अपने प्राप्त अंकों को लेकर असंतोष है या परिणाम पर आपति है, ये पुनर्गणना के लिए आवेदन कर सकते हैं। राज्य शिक्षण मंडल के निर्देशानुसार विद्यार्थी 3 मई से 17 मई के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए प्रति विषय 50 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा, इसके अलावा, जो विद्यार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करना चाहते हैं, वे भी 3 मई से 17 मई के दौरान मंडल की वेबसाइट या ई-मेल के माध्यम से आवेदन कर सकते है। इसके लिए प्रति विषय 400 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की