परीक्षा देते बच्चे (फोटो: AI Generated) 
नागपुर

Board Exam 2026: अब प्रैक्टिकल में भी 'अदला-बदली'! नकल रोकने के लिए बोर्ड ने बदला एक्सटर्नल एग्जामिनर का नियम

MSBSHSE Practical Exam 2026: महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा फैसला। 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा में बदले जाएंगे एक्सटर्नल एग्जामिनर। नकल रोकने के लिए अनुदानित और बिना अनुदानित स्कूलों में अदला-बदली।

प्रिया जैस

Nagpur Board Exam Vigilance: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा नकल मुक्त कराने के लिए नियोजन कर लिया है। इस संबंध में सभी विभागीय मंडलों को आवश्यक निर्देश दे दिये हैं। अब लिखित परीक्षा से पहले होने वाली प्रात्याक्षिक और मौखिक परीक्षा में भी गड़बड़ी के मद्देनजर एक्सटर्नल एग्जामिनर की अदला-बदली का निर्णय लिया गया है।

इसके तहत बिना अनुदानित स्कूलों के शिक्षकों को अनुदानित और अनुदानित स्कूलों के शिक्षकों को बिना अनुदानित स्कूलों में तैनात किया जाएगा। परीक्षा के नजदीक आते ही मंडल की तैयारियों ने भी जोर पकड़ लिया है। 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 23 जनवरी से 9 फरवरी तक ली जाएंगी। इस समयावधि में अलग-अलग तिथियों में परीक्षा ली जाएगी।

10वीं बोर्ड की लिखित परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होगी। 10वीं की प्रात्याक्षिक और मौखिक परीक्षा 2 से 18 फरवरी तक ली जाएगी। लिखित परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी। मंडल ने स्पष्ट किया है कि किसी केंद्र पर नकल के मामले या गड़बड़ी पाई जाती है तो फिर उसकी मान्यता रद्द की जाएगी। यदि गड़बड़ी गंभीर स्वरूप की हुई तो फिर हमेशा के लिए केंद्र रद्द कर दिया जाएगा।

स्कूलों का निरीक्षण करेंगी टीमें

मंडल ने पहले ही परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी, सुरक्षा दीवार, शौचालय, पानी की सुविधा आदि को अनिवार्य कर दिया है। यदि किसी सेंटर की दीवार गिर गई हो तो वहां लोहे की जाली लगाने को कहा गया है। प्रैक्टिकल एग्जाम के बारे में जानकारी देने के लिए जिला स्तर पर एक्सटर्नल एग्जामिनर्स के लिए कार्यशाला ली गई। इसमें सभी आवश्यक निर्देश दिये गये।

लिखित परीक्षा के दौरान विविध तरह के दस्ते तो कार्यरत रहेंगे ही, लेकिन प्रैक्टिकल परीक्षा में भी शिक्षाधिकारियों की टीमें निरीक्षण करेंगी। कम से कम 10 फीसदी स्कूलों में जाकर निरीक्षण करने की तैयारी की गई है। ये केंद्र कौन से होंगे, इसे गोपनीय रखा गया है ताकि स्कूलों-जूनियर कॉलेजों में सतर्कता बरती जा सके।

पुलिस स्मृति दिवस आज: 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए थे 10 जवान, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल