नागपुर, लुटेरी दुल्हन, डिजाइन इमेज (सोर्स- AI) 
नागपुर

नागपुर में लुट गया गुजरात का दूल्हा! लुटेरी दुल्हन संग तीन महिलाओं ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने धर दबोचा

Nagpur Marriage Fraud: गुजरात के युवक को शादी का झांसा देकर नागपुर बुलाया गया। लुटेरी दुल्हन गैंग ने नकदी और गहने लूट लिए। पुलिस ने 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया, मुख्य आरोपी फरार है।

अंकिता पटेल

Nagpur Loot Bride Gang: शादी कराने का झांसा देकर एक युवक को गुजरात से नागपुर बुलाया गया। शादी के बहाने लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग ने युवक से नकद और आभूषण लूट लिए। तहसील पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस प्रकरण में पुलिस ने 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्य आरोपी कृष्णा धकाते फरार बताया जा रहा है।

पकड़ी गई आरोपी महिलाओं में आनंदनगर, यशोधरानगर निवासी नम्रता ऋतिक मालवीय (21) जरीपटका निवासी रानी उर्फ कोमल जितेंद्र पांडे (31), शहनाज उर्फ गुड्डी शाहिद मोहम्मद अंसारी (36) और उज्ज्वला शैलेश सोनटक्के (41) का समावेश है। पुलिस ने भावनगर, गुजरात निवासी 35 वर्षीय आकाश की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपी नम्रता पेशे से फैशन डिजाइनर है।

मार्च में आया था नागपुर

जानकारी के अनुसार आकाश को विवाह के लिए लड़की नहीं मिल रही थी। लंबे समय से वह विवाह के लिए लड़की की खोजकर रहा था। आरोपियों को इसकी जानकारी मिली, परिचित जगदीश के माध्यम से उससे संपर्क किया गया।

मार्च में आकाश नागपुर आया, आरोपियों ने उसे लड़की देखने के लिए मेयो अस्पताल परिसर में बुलाया, वहां उसकी मुलाकात नम्रता से कराई गई, लड़की पसंद आने पर रानी उर्फ कोमल ने आकाश से शादी के लिए 1.20 लाख रुपये की मांग की।

कोर्ट मैरिज के बहाने नकदी-जेवर लेकर फरार

आकाश ने उन्हें 70,000 रुपये दिए। इसके बाद आरोपी आकाश और नम्रता को कोर्ट मैरिज कराने के बहाने अपने साथ ले गए। रास्ते में आरोपियों ने आकाश से सोने के आभूषण लिए और फरार हो गए। घटना के बाद आकाश ने तहसील थाने में शिकायत दर्ज कराई।

नागपुर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पहले नम्रता को गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड में उससे पूछताछ कर जानकारी के आधार पर रानी, शहनाज और उज्ज्वला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। चारों से पूछताछ जारी थी,

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां