लोजपा (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

निकाय चुनाव में चिराग पासवान की लोजपा का 'डबल गेम', कहीं महायुति को समर्थन, तो कहीं खुद ठोकेंगे ताल!

Maharashtra Local Body Elections: लोजपा (रामविलास) ने निकाय चुनाव में कहीं स्वतंत्र तो कहीं महायुति के साथ लड़ने का ऐलान किया। विदर्भ कार्यकारिणी भंग, नए प्रभारियों की नियुक्ति की।

प्रिया जैस

Mahayuti Alliance LJP: लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास) मनपा व जिला परिषद चुनावों में कुछ सीटों पर अपने स्वतंत्र उम्मीदवार उतारेगी तो अधिकतर में महायुति के साथ रहेगी। यह जानकारी प्रेस परिषद में प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुदले ने दी। उन्होंने बताया कि पार्टी की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव भाजपा व सहयोगी दलों के साथ गठबंधन में लड़े जाएंगे और महायुति के उम्मीदवार को समर्थन दिया जाएगा और राज्य के कुछ स्थानों पर पार्टी अपने समर्थित उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने अपेक्षा जताई कि महायुति के नेता राज्य स्तरीय समितियों में लोजपा के कार्यकर्ताओं को शामिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार में जिस तरह भाजपा और सहयोगी दलों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा और विपक्ष को पराजित किया उसी प्रकार महाराष्ट्र में भी महायुति को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से अच्छा समर्थन मिल रहा है। इस चुनाव में महाविकास आघाड़ी को बाहर कर देंगे।

पुरानी कार्यकारिणी बर्खास्त

उन्होंने बताया कि विदर्भ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है और पार्टी नए नेतृत्व को अवसर देने का प्रयास कर रही है। पूर्व विदर्भ की जिम्मेदारी एड। बम श्रीकृष्ण, पश्चिम की पंकज मनोहरे और नागपुर संभाग का प्रभार बबलू कडबे को सौंपा गया है।

नये कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जिले-जिले में संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर अशोक गायकवाड़, तुषार मोहोल, विजय मालवणकर, शक्ति खत्री, मनोज शिंदे, प्रभुदास दांडरा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO