नागपुर के कपिलनगर में मजदूर की हत्या(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो) 
नागपुर

छुट्टे पैसे नहीं हैं? तो हो जाइए सावधान! नागपुर में महज 10 रुपये के विवाद में मजदूर की हत्या

Nagpur Labourer Murder Case: नागपुर के कपिलनगर में 10 रुपये के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चायवाले ने मजदूर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी।

अंकिता पटेल

Nagpur Murder Kapil Nagar Crime: नागपुर शहर के कपिलनगर थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर हत्या की वारदात हुई। बताया जाता है कि महज 10 रुपये के लेन-देन को लेकर एक मजदूर का चाय टपरी वाले से विवाद हो गया। पत्नी के सामने थप्पड़ लगाए जाने से नाराज चाय वाले ने मजदूर पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक का नाम दर्शन कॉलोनी, नंदनवन निवासी मनोज विश्वनाथ यादव (45) बताया गया।

10 रुपये के विवाद ने ली मजदूर की जान

न्यू म्हाडा कॉलोनी, कपिलनगर निवासी कैलाश लालचंद गणवीर (42) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मनोज डेकोरेशन व्यवसायी के यहां मजदूरी करता था। वहीं कैलाश नारी के उप्पलवाड़ी रोड पर चाय की दुकान चलाता है।

रविवार को दोपहर 3 बजे मनोज अपने साथी जावेद के साथ उप्पलवाड़ी रोड पर डेकोरेशन की गाड़ी लेने गया था। मनोज के पास चिल्लर नहीं थी। इसीलिए उसने जावेद से तंबाकू की पुड़िया खरीदने के लिए 5 रुपये लिए।

जावेद अपनी गाड़ी लेने चला गया, जबकि मनोज चाय की दुकान पर गया। मनोज ने वहां चाय पी और तंबाकू की पुड़िया मांगी। कैलाश ने अपने 10 रुपये मांगे लेकिन मनोज के पास चिल्लर नहीं थी। इसी वजह से दोनों के बीच बहस हो गई।

आरोपी ने दुकान में रखे चाकू से गर्दन पर किए 2 वार

कैलाश की पत्नी भी वहां मौजूद थी, विवाद बढ़ता गया और मनोज ने कैलाश को थप्पड़ जड़ दिया, पत्नी के सामने थप्पड़ खाने की वजह से बौखलाए कैलाश ने दुकान में रखा चाकू उठाकर मनोज की गर्दन पर मार दिया।

2 वार में ही मनोज जमीन पर गिर पड़ा, कपिलनगर थानेदार सतीश आड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मनोज को मेयो ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने जांच करते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कैलाश को गिरफ्तार कर लिया।

कैलाश ने पुलिस को बताया कि अपने माल के 10 रुपये मांगने पर मनोज ने विवाद किया था। पत्नी के सामने थप्पड़ मारने से उसे गुस्सा आ गया। मनोज को 2 बेटे और 1 बेटी है। सभी का विवाह हो चुका है।

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल