छत से गिरकर मजदूर की मौत (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

छत से गिरकर मजदूर की मौत, बीएसके इंडस्ट्रीज में हादसा, गेट के सामने शव रखकर हंगामा

BSK Industries Accident: हिंगना MIDC में स्थित बीएसके इंडस्ट्रीज में छत पर टिन की चादरें लगाते समय एक मजदूर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद कंपनी के गेट के सामने हंगामा किया।

प्रिया जैस

Hingana News: हिंगना एमआईडीसी स्थित बीएसके इंडस्ट्रीज में छत पर टिन की चादरें लगाते समय एक ठेका श्रमिक की नीचे गिरकर मौत हो गई। मृतक का नाम रीवा मध्यप्रदेश, वर्तमान में बूटीबोरी निवासी राजेश पटेल (32) बताया गया है। घटना के बाद भारतीय जनता मजदूर महासंघ के पदाधिकारियों ने शव कंपनी गेट के सामने रखकर परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की जिससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी के अनुसार, 4 सितंबर को राजेश को बाहर के ठेकेदार ने पहली बार काम पर लगाया था। छप्पर का टिन लगाते समय वह करीब 20 फीट नीचे गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। कंपनी कर्मचारियों ने उसे डिगडोह स्थित लता मंगेशकर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम एम्स अस्पताल में किया गया और फिर कंपनी परिसर लाया गया।

बेसहारा हो गए मां-पत्नी और 2 बच्चे

कामगार संगठन का आरोप है कि ठेकेदार ने मृतक को कोई सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराया था। परिवार का एकमात्र सहारा खोने से उसकी मां, पत्नी और 2 बच्चे बेसहारा हो गए हैं। शुक्रवार दोपहर 3 बजे से शव को कंपनी गेट पर एम्बुलेंस में रखा गया और संगठन ने प्रबंधन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की। हिंगना एमआईडीसी के थानेदार गोकुल महाजन ने बताया कि यह गंभीर मामला है, जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसी दौरान खबर मिली कि मृतक के साथ काम कर रहे 2 अन्य मजदूर रीवा निवासी दीपक पटेल (35) व एक अन्य एक का एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, कामगार संगठन और कंपनी प्रबंधन के बीच सकारात्मक वार्ता हुई है। मृतक की पत्नी नागपुर आने वाली है और उसे 7 लाख रुपये का चेक सौंपकर शव अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द किया जाएगा।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां