कमाल चौक सब्जी बाजार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर: कमाल चौक सब्जी बाजार में गंदगी का राज; नियमित सफाई न होने से फैला संक्रमण का खतरा

Nagpur Kamal Chowk Vegetable Market: नागपुर के कमाल चौक सब्जी बाजार में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कचरे के ढेर, दुर्गंध और मच्छरों के कारण दुकानदारों व ग्राहकों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।

अंकिता पटेल

Nagpur Kamal Chowk Market Cleanliness: नागपुर शहर के प्रमुख सब्जी बाजारों में शामिल कमाल चौक सब्जी बाजार प्रशासन की अनदेखी के कारण बदहाली का शिकार हो गया है। बाजार में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है जिससे चारों ओर गंदगी फैली हुई है। नियमित सफाई नहीं होने से कचरे के ढेर लगे रहते हैं और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।

इससे यहां आने वाले ग्राहकों और दुकानदारों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। हर शनिवार को लगने वाले इस बाजार से बड़ी मात्रा में कचरा निकलता है लेकिन उसका समय पर उठाव नहीं किया जाता। परिणामस्वरूप सप्ताहभर कचरा बाजार परिसर में ही पड़ा रहता है जिससे दुर्गंध फैलती है और संक्रमण का खतरा बना रहता है।

गंदगी में बैठना मजबूरी

बाजार में कई स्थानों पर जलजमाव की समस्या भी बनी हुई है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्राहकों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जबकि दुकानदारों को भी इसी माहौल में कारोबार करना पड़ता है। कुछ जगहों पर सड़क खराब होने से जलजमाव हो रहा है।

जगह-जगह कचरा जमा रहने से भी पानी जमा हो जाता है और यह स्वास्थ्य संबंधी समस्या बनता जा रहा है। लाइट नहीं रहने से व्यापारियों को शाम के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किराये से बैटरी वाली लाइट लेना पड़ता है। यहां लाइट की सुविधा होगी तो व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी।

पेयजल और पार्किंग की सुविधाएं नहीं

कमाल चौक सब्जी बाजार में दुकानदारों के लिए बनाए गए ओटे कई जगह से टूट चुके हैं लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। बाजार में सार्वजनिक शौचालय की स्थिति भी बेहद खराब है। वहीं पीने के स्वच्छ पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।

पार्किंग की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है जिससे ग्राहकों को वाहन खड़े करने में परेशानी होती है। समस्याओं के निवारण की मांग कई बार की जा चुकी है लेकिन प्रशासन इसकी सुध तक नहीं ले रहा है।

दुकानदारों का कहना है कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में बाजार में ग्राहकों की संख्या प्रभावित हो रही है जिसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था सुधारने, जल निकासी, शौचालय की मरम्मत, पेयजल और पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

सप्ताह भर पड़ा रहता है कचरा

चाय विक्रेता, पवन केवट बोले यहां हर शनिवार बाजार लगता है लेकिन कचरा कई दिनों तक यहीं पड़ा रहता है। सफाई वाले कचरा उठाते ही नहीं है। जब बहुत बढ़ जाता है तब आते हैं। ऐसे में बदबू और मच्छरों के कारण ग्राहकों का आना कम हो गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

शौचालय उपयोग लायक नहीं

सब्जी विक्रेता, नंदू नगरारे बोले बाजार में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है और शौचालय भी उपयोग के लायक नहीं है। टूटे हुए ओटो और पार्किंग की समस्या के कारण दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को परेशानी होती है। इससे ग्राहकी भी कम होती जा रही है। प्रशासन को जल्द इस तरफ ध्यान देते हुए कड़ाई से कार्रवाई करनी चाहिए।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM